कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने उस वक्त एक बड़े राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया, जब उन्होंने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 'राक्षसों' का संगठन बता दिया। हरियाणा के कैथल में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि BJP और उसके समर्थक राक्षस हैं। साथ ही उन्होंने कहा जो लोग बीजेपी को वोट देते हैं वे भी राक्षस हैं। सुरजेवाला ने कहा कि वह हरियाणा की धरती से ऐसे लोगों को श्राप देते हैं। सुरजेवाला के बयान पर को अपमानजनक बताते हुए बीजेपी ने जोरदार पलटवार किया है। बीजेपी ने सुरजेवाला पर पलटवार करते हुए कांग्रेस नेतृत्व को भी निशाने पर लिया है।
