कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक (Karnataka) सरकार ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार द्वारा लागू किए गए धर्मांतरण विरोधी कानून (Anti-Conversion Law) को रद्द करने का फैसला लिया है। कर्नाटक की सिद्धारमैया कैबिनेट ने पिछली बीजेपी सरकार द्वारा पेश किए गए धर्मांतरण विरोधी कानून को गुरुवार को रद्द कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक इसके साथ ही कैबिनेट ने RSS के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और अन्य पर स्कूली पाठ्य पुस्तकों को हटाने का भी फैसला किया है। बता दें कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया लगातार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं।
