Bihar: महिला ने दिया 4 हाथ, 4 पैर और 2 दिल वाले विचित्र बच्ची को जन्म, कुछ देर बाद हुई मौत

बिहार के छपरा से मेडिकल साइंस को हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने एक ऐसी बच्ची को जन्म दिया है जिसके 4 हाथ, 4 पैर और 2 दिल थे। लेकिन उसका एक ही सिर था। बच्ची का जन्म सीजेरियन डिलीवरी से हुआ था, हालांकि, दुर्भाग्यवश वह कुछ ही देर तक ही जीवित रह पाई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे के जन्म से अस्पताल का स्टाफ भी हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर कथित तौर पर बच्ची की एक तस्वीर वायरल है

अपडेटेड Jun 15, 2023 पर 4:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बच्ची का जन्म नॉर्मल डिलीवरी नहीं हुई, बल्कि सीजेरियन डिलीवरी से हुआ था

बिहार (Bihar) के छपरा से मेडिकल साइंस को हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। राज्य में एक महिला ने हाल ही में चार पैर और चार हाथों वाले एक विचित्र बच्ची को जन्म दिया है। लेकिन उसका एक ही सिर था। हालांकि, दुर्भाग्यवश जन्म के 20 मिनट बाद ही नवजात की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर कथित तौर पर बच्ची की एक तस्वीर वायरल है। बिहार की राजधानी पटना से 234 किलोमीटर दूर सारण जिले के छपरा में मंगलवार को इस विचित्र बच्ची का जन्म हुआ। बच्ची का जन्म नॉर्मल डिलीवरी नहीं हुई, बल्कि सिजेरियन सेक्शन के जरिए हुआ था। संजीवनी नर्सिंग होम नामक अस्पताल में बच्ची का जन्म हुआ था।

अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि बच्ची के चार पैरों और चार हाथों के अलावा उसके दो धड़कते दिल भी थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्चे के जन्म से अस्पताल का स्टाफ भी हैरान रह गया। हालांकि, बच्ची केवल 20 मिनट ही जीवित रही।

कुमार के मुताबिक, ऐसा तब होता है जब महिला के गर्भाशय में एक ही अंडे से दो बच्चे बनते हैं। इस प्रोसेस में समय रहते दोनों अलग हो गए तो जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं, लेकिन किसी कारणवश दोनों अलग नहीं हो पाते तो फिर उस परिस्थिति में ऐसे कॉन ज्वाइन ट्वीन बच्चों का जन्म होता है।


डॉक्टरों के मुताबिक, ऐसे बच्चों के जन्म के समय गर्भवती महिला को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, ऑपरेशन के माध्यम से इस असामान्य बच्ची का जन्म कराया गया। लेकिन 20 मिनट से कम ही समय में उसने दुनिया को अलविदा कह दी।

ये भी पढ़ें- Delhi Fire: मुखर्जी नगर के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, खिड़की से कूदकर स्टूडेंट्स ने बचाई जान, 4 घायल

अजूबे बच्ची को जन्म देने वाली मां का नाम प्रिया देवी बताया जा रहा है। वह रिविलगंज की रहने वाली है। महिला का यह पहला बच्चा था। पहली बार गर्भवती हुई महिला की डिलीवरी को लेकर परिजन परेशान थे। जांच के बाद सिजेरियन से बच्ची की डिलीवरी करवाई गई।

बच्ची का जन्म होने के बाद लोगों के बीच यह मामला कौतूहल का विषय बन गया है। नर्सिंग होम के संचालक डॉ. अनिल कुमार ने पत्रकारों को बताया कि मेडिकल टर्म में इस तरह के बच्चों को Conjoined Twins कहा जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।