Get App

दिवालिया हो सकती है कांग्रेस! कुल संपत्ति से करीब दोगुना का टैक्स नोटिस भेज सकता है आयकर विभाग

कांग्रेस ने बताया कि उसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 5 असेसमेंट ईयर के लिए करीब 1,823 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस (Demand Notice) थमाया है। पार्टी ने यह भी कहा कि उसे अभी 3 और असेसमेंट ईयर के लिए डिमांड नोटिस भेजा जा सकता है। बाकी डिमांड नोटिस के जारी होने के बाद, कांग्रेस से वसूली जाने वाली कुल राशि का आंकड़ा 2,500 करोड़ रुपये को पार कर सकता है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 30, 2024 पर 1:55 PM
दिवालिया हो सकती है कांग्रेस! कुल संपत्ति से करीब दोगुना का टैक्स नोटिस भेज सकता है आयकर विभाग
Congress को अब तक 5 असेसमेंट ईयर के लिए आयकर नोटिस मिल चुका है

Congress Income Tax Notice: कांग्रेस पार्टी को अस्तित्व के संकट का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल पार्टी को उसकी कुल संपत्ति की करीब दोगुनी राशि का इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income tax Department) से नोटिस मिलने की आशंका है। कांग्रेस की कुल संपत्ति इस समय करीब 1,430 करोड़ रुपये है। कांग्रेस ने शुक्रवार को बताया कि उसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 5 असेसमेंट ईयर के लिए करीब 1,823 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस (Demand Notice) थमाया है। पार्टी ने यह भी कहा कि उसे अभी 3 और असेसमेंट ईयर के लिए डिमांड नोटिस भेजा जा सकता है।

सूत्रों ने हमारे सहयोगी News18 को बताया कि 31 मार्च से पहले बाकी डिमांड नोटिस के जारी होने के बाद, कांग्रेस से वसूली जाने वाली कुल राशि का आंकड़ा 2,500 करोड़ रुपये को पार कर सकता है। यह कांग्रेस के लिए अब तक की सबसे बड़ी चुनौती हो सकती है। ऐसा इससलिए क्योंकि पार्टी की कुल संपत्ति ही लगभग 1,430 करोड़ रुपये है।

कांग्रेस पार्टी ने असेसमेंट ईयर 2023-24 के अपने हालिया आयकर रिटर्न में बताया था कि उसके पास करीब 657 करोड़ रुपये का फंड, 340 करोड़ रुपये की शुद्ध संपत्ति और 388 करोड़ रुपये का कैश या कैश इक्विवैलेंट है। ये सभी राशि कुल मिलाकर 1,430 करोड़ रुपये आती है।

इसका मतलब है कि कांग्रेस दिवालिया होने के बाद भी 2,500 करोड़ रुपये की भारीभरकम रकम नहीं चुका पाएगी। आयकर विभाग वसूली पर स्टे लगाने के लिए कुल डिमांड राशि का 20 प्रतिशत भुगतान करने का विकल्प देता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें