Congress President Result: मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को संभालेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का पद, बोले- कार्यकर्ताओं की तरह करना है काम
Congress President Result Live: कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि कुल 9,385 वोटों की गिनती हुई। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे को 7,897 वोट और डॉ. शशि थरूर को 1,072 वोट मिले
मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को संभालेंगे कांग्रेस अध्यक्ष का पद
Congress President Election Result 2022: कांग्रेस को मल्लिकार्जुन खड़गे के रूप में अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। खड़ने ने पार्टी के शीर्ष पद के लिए हुए चुनाव में 7897 वोट पाकर जीत हासिल की। जबकि उनके सामने मैदान में उतरे शाशि थरूर को 1072 वोट मिले।
कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि कुल 9,385 वोटों की गिनती हुई। इसमें मल्लिकार्जुन खड़गे को 7,897 वोट और डॉ. शशि थरूर को 1,072 वोट मिले। इसके अलावा 416 वोट को रद्द कर दिया गया।
कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने मीडिया को बताया कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर से 8 गुना वोट हासिल किए हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बुधवार सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई थी। इसी के साथ 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना गया है।
देश भर में बनाए गए 68 मतदान केंद्रों से सभी सीलबंद बैवेट बॉक्स को मंगलवार शाम तक दिल्ली लाया गया और पार्टी कार्यालय में एक "स्ट्रांग रूम" में रखा गया था।
मल्लिकार्जुन खड़गे के मतगणना एजेंट प्रमोद तिवारी, कोडिकुनिल सुरेश, गौरव गोगोई, सैयद नासिर हुसैन, कुलजीत सिंह बागरा और गुरदीप सिंह सप्पल थे। जबिक कार्ति चिदंबरम, अतुल चतुर्वेदी और सुमेध गायकवाल थरूर के काउंटिंग एजेंट थे।
जहां खड़गे को गांधी परिवार के साथ उनकी कथित नजदीकियों और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेताओं का समर्थन करने के लिए ज्यादा पसंदीदा माना जाता रहा है। वहीं थरूर ने खुद को 'बदलाव' लाने वाले उम्मीदवार के तौर पर खड़ा किया था।
Congress President Result Updates:
जीत के बाद क्या बोले खड़गे?
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, "मैं अपने साथी शशि थरूर को भी बधाई देना चाहता हूं। मैं उनसे मिला और चर्चा की कि पार्टी को कैसे आगे बढ़ाया जाए। मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से सोनिया गांधी को धन्यवाद देना चाहता हूं। उनके नेतृत्व में हमने केंद्र में दो बार अपनी सरकार बनाई।"
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लगातार लोकतंत्र को मजबूत किया, संविधान की रक्षा की। मैं सोनिया गांधी का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने अपने खून पसीने से पार्टी को सींचा है। सरकार देश में नफरत फैला रही है। पूरा देश राहुल गांधी के संघर्ष से जुड़ रहा है।
खड़गे ने कहा, "हम सभी को पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरह काम करना है, पार्टी में कोई भी बड़ा या छोटा नहीं होता है। हमें साम्प्रदायिकता की आड़ में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला करने वाली फासीवादी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा।"
कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे 26 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालेंगे।
निवर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष चुने जाने पर मल्लिकार्जुन खड़गे को उनके घर पहुंच कर बधाई दी। उनकी पत्नी राधाबाई खड़गे से भी मुलाकात की।
Outgoing Congress president Sonia Gandhi & party's General Secretary Priyanka Gandhi Vadra congratulated Mallikarjun Kharge, on being elected as the Congress President; also met his wife Radhabai Kharge. https://t.co/ijZWWWwnVrpic.twitter.com/crGPBOyrOO
कांग्रेस अध्यक्ष बनना एक बड़ा सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी है। मेरी प्रार्थना है कि मल्लिकार्जुन खड़गे इस काम को पूरी तरह सफल करें। फाइनल रिजल्ट खड़गे के पक्ष में है। कांग्रेस चुनाव में उनकी जीत के लिए मैं उन्हें हार्दिक बधाई देना चाहता हूं।
थरूर ने आगे कहा कि हम निवर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व और सबसे अहम समय जिस तरह उन्होंने सहारा दिया, उसके लिए उनके आभारी हैं। उन्होंने कहा, "मैं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा को स्वतंत्र और निष्पक्ष कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव का समर्थन करने के लिए अपना योगदान देने के लिए धन्यवाद देता हूं।
खड़गे के घर पहुंचे शशि थरूर
शशि थरूर दिल्ली में कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पहुंचे।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को बधाई देते हुए एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि हमारी पार्टी का पुनरुद्धार वास्तव में आज शुरू हो गया है।"
Congress Presidential candidate Shashi Tharoor issues a statement congratulating Congress President-elect Mallikarjun Kharge; says "I believe the revival of our party has truly begun today." pic.twitter.com/tNnqti8CIT — ANI (@ANI) October 19, 2022
मल्लिकार्जुन खड़गे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे ने 7897 वोटों से जीत हासिल की। शशि थरूर को करीब 1000 वोट मिले। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बताया कि 8 गुना ज्यादा वोटों से जीते खड़गे। 416 वोट रद्द हुए।
UP, पंजाब और तेलंगाना का चुनाव किया जाए रद्द- थरूर कैंप
शशि थरूर की टीम ने यूपी में चुनावों में "बेहद गंभीर अनियमितताओं" का आरोप लगाते हुए कांग्रेस प्रमुख चुनाव प्राधिकरण को पत्र लिखा है।
शशि थरूर की टीम ने कांग्रेस के प्रमुख चुनाव प्राधिकरण से कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में पड़े सभी मतों को अमान्य घोषित किया जाना चाहिए।
यूपी में चुनाव के अलावा, थरूर की टीम ने पंजाब, तेलंगाना में चुनाव में "गंभीर खामियों" का भी आरोप लगाया है।
'शशि थरूर एक हारे हुए व्यक्ति की तरह रो रहे हैं'
बीजेपी के अमित मालवीय ने AICC अध्यक्ष चुनाव में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शशि थरूर और कांग्रेस पर निशाना साधा। मालवीय ने ट्वीट किया, “शशि थरूर एक हारे हुए व्यक्ति की तरह रो रहे हैं। क्या उन्हें वास्तव में कांग्रेस में चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होने की उम्मीद थी? उनको आभार मानना चाहिए कि उन्हें बाथरूम में बंद नहीं किया गया था। अभी तो इससे ज्यादा बुरा होना बाकी है। अगले कुछ महीनों में गांधी परिवार से मुकाबला करने के लिए उनका मजाक उड़ाया जाएगा और शर्मिंदा किया जाएगा।"
इस बीच उम्मीदवार शशि थरूर खेमे ने वोटिंग में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। मतगणना के दौरान थरूर समर्थन सलमान सोज ने उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में वोटिंग से पहले, पोलिंग के दौरान और मतदान के बाद गड़बड़ियों का आरोप लगाया।
सोज ने कहा कि हमने इस बारे में पार्टी के चुनाव प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री को बता दिया है। इधर, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने दावा किया है कि खड़गे 90 फीसदी से ज्यादा वोटों से जीत रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई दूसरे वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9,500 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान किया था।
कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बताया था कि करीब 96 प्रतिशत मतदान हुआ था। गांधी परिवार से करीबी और कई वरिष्ठ नेताओं के समर्थन के चलते खड़गे की दावेदारी पहले से ही मजबूत मानी जा रही था।
137 साल के इतिहास में छठी बार हुआ चुनाव
कांग्रेस के करीब 9,900 डेलीगेट पार्टी प्रमुख चुनने के लिए मतदान करने के पात्र थे। कांग्रेस मुख्यालय समेत लगभग 68 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था। कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए थे। इस बार पूरे 22 सालों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है।
उन्होंने बताया कि इस चुनाव से 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना जाएगा। इससे पहले सीताराम केसरी गैर-गांधी अध्यक्ष रहे थे।
दोनों उम्मीदवारों का बयान
थरूर ने निर्वाचकों से ‘बदलाव अपनाने’ का साहस दिखाने का आह्वान करते हुए रविवार को कहा था कि वह जिन बदलावों के बारे में सोच रहे हैं, उनमें पार्टी के ‘मूल्यों’ में कोई बदलाव नहीं होगा और केवल लक्ष्य पाने के तरीकों में परिवर्तन आएगा।
वहीं, खड़गे ने रविवार को कहा था कि अगर वह अध्यक्ष बनते हैं तो उन्हें पार्टी के मामलों में गांधी परिवार की सलाह और सहयोग लेने में कोई झिझक नहीं होगी, क्योंकि उस परिवार ने काफी संघर्ष किया है और पार्टी के विकास में बड़ा योगदान दिया है।