Get App

Congress Presidential Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा, 19 को होगी मतगणना

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए अधिसूचना 22 सितंबर को जारी होगी और 24 सितंबर से 30 सितंबर तक हर दिन 11 से तीन तक नामांकन किया जा सकता है। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 28, 2022 पर 6:58 PM
Congress Presidential Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा, 19 को होगी मतगणना
Congress की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली कार्य समिति की बैठक ने रविवार को चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी दी

Congress Presidential Election 2022: कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा, जबकि 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। कांग्रेस ने अपने नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए रविवार को कहा कि जरूरत पड़ने पर 17 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा। पार्टी की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली कार्य समिति की बैठक ने रविवार को चुनाव कार्यक्रम को मंजूरी दी है।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, "CWC ने सोनिया गांधी के नेतृत्व में बैठक की और अंतिम कार्यक्रम को मंजूरी दी। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया 24 सितंबर से 30 सितंबर तक होगी। चुनाव 17 अक्टूबर को होंगे और मतगणना और परिणामों की घोषणा 19 अक्टूबर को होगी।"

ये भी पढ़ें- ट्विन टावर ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न, तस्वीरों में देखिए बिल्डिंग गिरने के बाद अब कैसे हैं वहां के हालात

कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति की पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए फैसले के बाद पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री, महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल तथा संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने पार्टी मुख्यालय में ज्वाइंट प्रेस कॉफ्रेंस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें