Credit Cards

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार, लेकिन किसके सिर सजेगा CM का ताज?

माना जा रहा है कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए मुख्य मुकाबला डीके शिवकुमार, सिद्धरमैया और एमबी पाटिल के बीच है। लेकिन, डीके शिवकुमार के खिलाफ केंद्रीय जांच एंजेसियों की जांच चल रही है। यह बात उनके खिलाफ जा सकती है। ऐसे में पलड़ा सिद्धरमैया के पक्ष में झुकता दिख रहा है

अपडेटेड May 13, 2023 पर 12:11 PM
Story continues below Advertisement
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज शाम बेंगलुरु में एक बैठक बुलाई है। हिल्टन होटल में आयोजित इस बैठक में सभी जीतने वाले उम्मीदवारों को पहुंचने के लिए कहा गया है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के फाइनल नतीजे (Karnataka Assembly results) आने में समय लगेगा। लेकिन, अब तक आए ट्रेंड से यह साफ हो गया है कि कांग्रेस राज्य में अपनी सरकार बनाने जा रही है। राज्य विधासभा में कुल 224 सीटें हैं। इनमें से सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को कम से कम 113 सीटें चाहिए। अभी करीब 118 सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए हैं। माना जा रहा है कि आखिरी नतीजों में भी बुनियादी बदलाव नहीं आएगा। यही वजह है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता कांग्रेस की जीत के नारे लगा रहे हैं। लेकिन, सवाल है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार में सीएम का ताज किसके सिर होगा?

डीके शिवकुमार और सिद्धरमैया के बीच मुकाबला

माना जा रहा है कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए मुख्य मुकाबला डीके शिवकुमार, सिद्धरमैया और एमबी पाटिल के बीच है। हालांकि, इसमें किसके सिर मुख्यमंत्री का ताज सजेगा यह अभी बताना मुश्किल है। कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि मुख्य मुकाबला डीके शिवकुमार और सिद्धरमैया के बीच है। लेकिन, डीके शिवकुमार केंद्रीय जांच एंजेसियों की जांच चल रही है। यह बात उनके खिलाफ जा सकती है। कांग्रेस नहीं चाहेग कि किसी ऐसे व्यक्ति को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया जाए, जिसके खिलाफ जांच चल रही है।


बेंगलुरु के हिल्टन होटल में बुलाई गई बैठक

इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज शाम बेंगलुरु में एक बैठक बुलाई है। हिल्टन होटल में आयोजित इस बैठक में सभी जीतने वाले उम्मीदवारों को पहुंचने के लिए कहा गया है। कांग्रेस के तीन पर्यवेक्षक जीतने वाले उम्मीदवारों के साथ संभावित मुख्यमंत्री उम्मीदवार के बारे में बातचीत करेंगे। इस बीच डीके शिवकुमार ने कांग्रेस की जीत पर ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने अपने समर्थकों को धन्यवाद दिया है। वह सात बार एमएलए रह चुके हैं। उन्हें राज्य की राजनीति की व्यापक समझ है।

यह जीत कांग्रेस के लिए संजीवनी

एक्सपर्ट्स का कहना है कि कर्नाटक की यह जीत कांग्रेस के लिए टॉनिक का काम करेगी। पार्टी के कार्यकर्ताओं में अभी से उत्साह दिख रहा है। पिछले कई राज्य विधानसभा चुनावों में लगातार खराब प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस के लिए यह जीत बहुत मायने रखती है। कार्यकर्ताओं को यह लगेगा कि BJP को परास्त करना नामुमकिन नहीं है। राजनीतिक विश्लेषकों को नजरियां भी कांग्रेस को लेकर नजरिया बदलेगा। अभी से कार्यकर्ता इस जीत का श्रेय सीनियर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी भारत जोड़ो यात्रा को दे रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।