Get App

'मैंने सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी दी', ठग सुकेश चंद्रशेखर के पत्र से बवाल, केजरीवाल बोले- मोरबी की घटना से ध्यान भटकाने की साजिश

दिल्ली LG को लिखे पत्र में ठग सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि उसने AAP को कुल 50 करोड़ रुपए दिए थे, क्योंकि उन्हें दक्षिण भारत में एक पार्टी का अहम पद देने का वादा किया गया था

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Nov 01, 2022 पर 2:08 PM
'मैंने सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी दी', ठग सुकेश चंद्रशेखर के पत्र से बवाल, केजरीवाल बोले- मोरबी की घटना से ध्यान भटकाने की साजिश
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने AAP के मंत्री सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपए प्रोटक्शन मनी देने का लगाया आरोप

ठगी के आरोप में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना (VK Saxena) को पत्र लिखकर बहुत ही गंभीर आरोप लगाए हैं। ठग सुकेश ने आम आदमी पार्टी (AAP) के मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) को 'प्रोटेक्शन मनी' (Protection Money) के तौर पर 10 करोड़ रुपए दिए थे।

पत्र में ठग सुकेश ने लिखा है कि वह AAP नेता को 2015 से जानते हैं। पत्र में कहा गया है कि AAP को कुल 50 करोड़ रुपए दिए थे, क्योंकि उन्हें दक्षिण भारत में एक पार्टी का अहम पद देने का वादा किया गया था।

चंद्रशेखर ने दावा किया कि उन्होंने जैन, AAP और DG जेल को पिछले महीने और CBI की जांच टीम को दी गई रकम का खुलासा किया। CBI जांच के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका भी दायर की थी।

सुकेश ने आरोप लगाया कि सत्येंद्र जैन उन्हें धमकी दे रहे हैं। शिकायत वापस लेने के लिए कह रहे हैं। सुकेश ने कहा कि उन्हें परेशान किया गया और मारपीट की गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें