Delhi assembly elections 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार (21 नवंबर) को दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की घोषणा करने के वास्ते आम आदमी पार्टी (AAP) की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की गुरुवार को बैठक हुई जिसके बाद इन नामों की घोषणा की गई।
AAP की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था पीएसी की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल करते हैं। पीएसी की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई, जिसमें चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई।
AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने पहले कहा था कि चुनाव के लिए टिकट काम, जनता की राय और संभावित उम्मीदवारों की जीत की संभावनाओं के आधार पर वितरित किए जाएंगे। 2020 में हुए पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 विधानसभा सीटों में से 62 सीटें जीती थी।
पहली लिस्ट में 6 ऐसे उम्मीदवारों के नाम हैं, जो हाल ही में कांग्रेस या भारतीय जनता पार्टी छोड़कर AAP में शामिल हुए हैं। अगले साल की शुरुआत में होने वाले चुनाव में बीजेपी के पूर्व नेता ब्रह्म सिंह तंवर, अनिल झा और बीबी त्यागी के साथ-साथ हाल ही में AAP में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व नेता चौधरी जुबैर अहमद, वीर धींगान और सुमेश शौकीन के नाम भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी 2025 को समाप्त हो रहा है। चुनाव आयोग मौजूदा सदन के पांच साल के कार्यकाल के खत्म होने की तारीख से पहले चुनाव की प्रक्रिया पूरी कराता है। पिछला विधानसभा चुनाव फरवरी 2015 में हुआ था, जिसमें आम आदमी पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया था। AAP ने जहां 70 में से 62 सीटें जीती थीं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) सिर्फ 8 सीटें जीतने में सफल रही, जबकि कांग्रेस का खाता नहीं खुला था।
- छतरपुर से ब्रह्म सिंह तंवर चुनाव लड़ेंगे।
- किराड़ी से अनिल झा AAP उम्मीदवार होंगे।
- विश्वास नगर से दीपक सिंघला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
- रोहतास नगर से सरिता सिंह AAP उम्मीदवार होंगी।
- लक्ष्मी नगर से बीबी त्यागी AAP उम्मीदवार होंगे।
- बदरपुर से राम सिंह नेता जी उम्मीदवार होंगे
- सीलमपुर से जुबैर चौधरी AAP उम्मीदवार होंगे।
- सीमापुरी से वीर सिंह धींगान चुनाव लड़ेंगे।
- घोंडा से गौरव शर्मा इलेक्शन लड़ेंगे।
-करावल नगर से मनोज त्यागी AAP प्रत्याशी होंगे।
- मटियाला से सुमेश शौकीन AAP के उम्मीदवार होंगे।