Get App

Delhi Chunav Result: अरविंद केजरीवाल की बढ़ने वाली है मुश्किलें? भ्रष्टाचार मामलों की जांच के लिए SIT का होगा गठन, पीएम मोदी बड़ी कार्रवाई के दे चुके हैं संकेत

Delhi Election Results 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले दिल्ली में हुए भ्रष्टाचार की जांच के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने दिल्ली की जनता को आश्वस्त किया है कि विधानसभा के पहले सत्र में महानियंत्रक एवं लेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट पेश की जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि दोषियों को दंडित कर उनसे लूटे हुए पैसे वसूले जाएंगे

Akhileshअपडेटेड Feb 09, 2025 पर 5:18 PM
Delhi Chunav Result: अरविंद केजरीवाल की बढ़ने वाली है मुश्किलें? भ्रष्टाचार मामलों की जांच के लिए SIT का होगा गठन, पीएम मोदी बड़ी कार्रवाई के दे चुके हैं संकेत
Delhi Election Results 2025: करीब 27 साल के बाद भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली चुनाव में जीत हासिल की है

Delhi Election Results 2025: दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने की घोषणा की है। बीजेपी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार को लेकर कतई बर्दाश्त नहीं की नीति रखती है। उन्होंने कहा कि घोटाले में शामिल लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी के 48 सीट जीतकर बहुमत हासिल करने पर सचदेवा ने पार्टी को सफलता दिलाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा को दिया।

सचदेवा ने रविवार को पीटीआई से बातचीत में कहा, "जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बार कहा है, और हमने भी कहा है। कैबिनेट की पहली बैठक में कैग की रिपोर्ट पेश की जाएगी। हम भ्रष्टाचार के सभी मामलों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का भी गठन करेंगे।" उन्होंने इस बात पर बल दिया कि दिल्ली के मतदाताओं ने विकास के लिए बीजेपी का समर्थन किया तथा मोदी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया।

कांग्रेस की लगातार तीसरी बार हुई हार पर सचदेवा ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण पार्टी होने के बावजूद उसका बहुत बुरा हाल हुआ है। उसे कड़ी मेहनत करनी चाहिए। दिल्ली में बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में सचदेवा ने कहा कि पार्टी एक व्यवस्थित दृष्टिकोण अपनाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे निर्णय केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ देती है, जैसा कि अन्य राज्यों में देखा गया है।

पीएम मोदी ने क्या कहा था?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें