MCD Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनावों (Gujarat Elections 2022) की तारीखों की घोषणा के एक दिन बाद दिल्ली नगर निगम चुनाव का भी ऐलान हो चुका है। 4 दिसंबर (December 4) को दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए मतदान होगा। जबकि 7 दिसंबर (December 7) को चुनाव के नतीजे आएंगे। दिल्ली चुनाव आयुक्त (Delhi Election Commissioner) विजय देव (Vijay Dev) ने शुक्रवार को दिल्ली एमसीडी चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि 250 में से 104 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है। वहीं, MCD की 250 सीटों में से अनुसूचित जाति (SC) के लिए 42 सीटें आरक्षित की गई हैं।
