Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Shubham Sharma DECEMBER 07, 2022 / 3:22 PM IST

Delhi MCD Election Results 2022: 134 सीटों के साथ अब MCD में भी AAP, BJP को 104 सीटों पर मिली जीत

Delhi MCD Election Results 2022 Live Updates: दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election 2022) की वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। अंतिम नतीजों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर 134 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। BJP ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की। जबकि कांग्रेस के खाते में महज 9 सीट गई हैं। MCD में 250 वार्ड हैं और बहुमत का आंकड़ा 126 है, जिसे अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने बेहद ही आसानी से हासिल कर लिया है

Delhi MCD Election Results 2022 Live Updates: दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election 2022) की मतगणना पूरी हो चुकी है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर 134 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। BJP ने 104 सीटों पर जीत दर्ज की। जबकि कांग्रेस के खाते में महज 9 सीट गई हैं। MCD में 250 वार्ड हैं और बहुमत का आंकड़ा 126 है, जिसे अरविंद

Delhi MCD Election Results 2022 Updates: 
CM अरविंद केजरीवाल का संबोधन
Delhi MCD Election Results 2022 Updates: CM अरविंद केजरीवाल का संबोधन
DECEMBER 07, 2022 / 3:15 PM IST

Delhi MCD Election Results 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव के आंतिम नतीजे

दिल्ली नगर निगम चुनाव के सभी 250 वार्ड की सीटों पर गिनती पूरी हो चुकी है। इसी के साथ अंतिम नतीजे सामने आ गए हैं। दिल्ली MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी को कुल 134 सीट मिली हैं। जबकि 104 सीटों के साथ बीजेपी दूसरे सबसे बड़ी पार्टी बनी। जबकि कांग्रेस महज नौ सीटों पर सिमट गई। वहीं अन्य को तीन सीटें मिली हैं।

    DECEMBER 07, 2022 / 3:07 PM IST

    PM से आशीर्वाद मंगता हूं- अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं चाहता हूं कि बीजेपी और कांग्रेस का सहयोग, अब दिल्ली के लिए काम करेंगे। मैं केंद्र से अपील करता हूं और दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए पीएम का आशीर्वाद मांगता हूं। हमें MCD को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। आज दिल्ली की जनता ने पूरे देश को एक संदेश दिया है।

      DECEMBER 07, 2022 / 3:05 PM IST

      दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली की जनता ने 15 साल की भ्रष्ट BJP सरकार को हटा कर केजरीवाल के नेतृत्व में AAP की सराकार बनाने के लिए बहुमत दिया है। इसके लिए जनता का धन्यवाद। ये हमारे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

        DECEMBER 07, 2022 / 3:04 PM IST

        Delhi MCD Results: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने क्या कहा?

        मैं आपको बहुत बधाई देता हूं चुनाव लड़ते तो नेता हैं लेकिन जीतती जनता है, आज जनता जीत गई है। आपने अपने दोस्तों-बड़े भाईयों को जिताया है। जब आज वाला एक्ज़िट पोल गलत साबित हो सकता है तो कल वाला एक्ज़िट पोल ग़लत साबित नहीं हो सकता? गुजरात में आपको कल चमत्कार देखने को मिलेगा।

          DECEMBER 07, 2022 / 2:59 PM IST

          अरविंद केजरीवाल का संबोधन शुरू

          दिल्ली MCD चुनाव में पार्टी की जीत पर दिल्ली के CM और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों को इस जीत के लिए बधाई देता हूं और बदलाव लाने के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।

            DECEMBER 07, 2022 / 2:55 PM IST

            Delhi MCD Election Results 2022: अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पहुंचे AAP के दफ्तर

            दिल्ली के CM और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और पंजाब के सीएम भगवंत मान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। पार्टी आसानी से MCD चुनाव जीतने के लिए बहुमत के निशान को पार कर गई। AAP ने 132 सीटें जीतीं। बीजेपी 104 पर है और मतगणना जारी है।

              DECEMBER 07, 2022 / 2:36 PM IST

              दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लोगों का धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "दिल्ली MCD में आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नेगेटिव पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने कट्टर ईमानदार और काम करने वाले अरविंद केजरीवाल जी को जिताया है। हमारे लिए ये सिर्फ़ जीत नहीं बड़ी ज़िम्मेदारी है।"

                DECEMBER 07, 2022 / 2:02 PM IST

                दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 में AAP को बहुमत

                AAP ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, 126 सीटों पर जीत। बीजेपी ने 97 सीटों पर जीत दर्ज की। कांग्रेस ने 7 जीते, 3 पर आगे और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 जीते और 3 पर बढ़त बनाई।

                  DECEMBER 07, 2022 / 1:46 PM IST

                  AAP ने 121 सीटों पर जीत दर्ज की है, 96 सीटों पर BJP जीती, कांग्रेस की सिर्फ 7 सीटों पर जीत

                  दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए मतगणना जारी है। अब तक आए परिणाम में AAP ने 121 सीटों पर जीत दर्ज की है। 96 सीटों पर बीजेपी जीती है। कांग्रेस ने सिर्फ 6 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, 1 सीट निर्दलीय के खाते में गई है।

                    DECEMBER 07, 2022 / 1:43 PM IST

                    बॉबी किन्नर ने किया सभी का धन्यवाद

                    ट्रांसजेंडर समुदाय से AAP के उम्मीदवार बोबी, जो सुल्तानपुरी-ए वार्ड से जीते हैं, उन्होंने कहा, "मेरी जीत जनता को समर्पित है। जिन लोगों ने भी मेरी जीत के लिए मेहनत की उन सभी का धन्यवाद। जनता के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।"

                      DECEMBER 07, 2022 / 1:31 PM IST

                      Delhi MCD Results: मनीष सिसोदिया की विधानसभा से सभी वार्ड में BJP की जीत

                      दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की विधानसभा पटपड़गंज में सभी चार वार्ड में बीजेपी के उम्मीदवारों की जीत हुई है। इसमें पटपड़गंज से बीजेपी की रेनू चौधरी जीतीं, विनोद नगर से बीजेपी के राजेंद्र सिंह नेगी जीते, पांडव नगर से बीजेपी के यशपाल सिंह जीते, मंडावली से बीजेपी के शशि चांदना जीते।

                        DECEMBER 07, 2022 / 1:15 PM IST

                        Delhi MCD Results: पहली बार MCD में ट्रांसजेंडर समुदाय का होगा सदस्य, AAP की सबसे चर्चित प्रत्याशी बॉबी किन्नर की जीत

                        बॉबी किन्नर (Bobi transgender) नामक इस ट्रांसजेंडर ने दिल्ली MCD चुनाव में सुल्तानपुरी-A वार्ड 43 से जीत दर्ज की है। 38 साल की बॉबी किन्नर 'हिन्दू युवा समाज एकता अवाम आतंकवाद विरोधी समिति' की दिल्ली इकाई की अध्यक्ष भी हैं, पढ़ें पूरी खबर...

                          DECEMBER 07, 2022 / 1:11 PM IST

                          अब तक आम आदमी पार्टी 112 सीटों पर जीत गई है। वहीं बीजेपी की 91 सीटों पर जीती है।

                            DECEMBER 07, 2022 / 1:01 PM IST

                            दिल्ली को दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर में बदल देंगे- राघव चड्ढा

                            AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी को दिल्ली की जनता से करारा जवाब मिला है। जनता ने उसी को वोट दिया है, जो विकास के लिए काम करे। आज दिल्ली ने उस 'कीचड़' का सफाया कर दिया है, जिसे बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर फेंकने की कोशिश की थी। हम दिल्ली को दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर में बदल देंगे।

                              DECEMBER 07, 2022 / 12:59 PM IST

                              Delhi MCD Results: दिल्ली में AAP के कार्यकर्ता पार्टी दफ्तर में जश्न मना रहे हैं। आधिकारिक रुझानों के अनुसार AAP 110 सीटें जीत गई है। मतगणना चल रही है।

                                DECEMBER 07, 2022 / 12:45 PM IST

                                Delhi MCD Election Results 2022: 106 सीटों पर AAP की जीत

                                AAP ने 106 सीटों पर जीत हासिल की है और 26 पर आगे चल रही है, बीजेपी ने 84 सीटों पर जीत हासिल की है और 20 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है। कांग्रेस ने 5 सीटें जीत ली हैं, 5 पर आगे हैं और निर्दलीय उम्मीदवार ने 1 जीत दर्ज की, 3 पर आगे हैं।

                                  DECEMBER 07, 2022 / 12:42 PM IST

                                  Delhi MCD Results 2022: BJP को अब भी बहुमत की उम्मीद

                                  भले ही दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 के नतीजों में AAP बहुमत की ओर बढ़ रही हो, लेकिन दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष को अब भी उम्मीद। दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, "BJP ने मुद्दों पर अच्छी तरह से चुनाव लड़ा और आप के झूठ-भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया। उन्होंने कहा था कि BJP को 20 और AAP को 230 सीटें मिलेंगी। यह कांटे की टक्कर है। चुनावी नतीजे कुछ भी हो सकते हैं। अंतिम नतीजे आना बाकी लेकिन भाजपा को बहुमत की उम्मीद।"

                                    DECEMBER 07, 2022 / 12:23 PM IST

                                    MCD Election Results 2022: AAP ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की

                                    AAP ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की है और 47 पर आगे चल रही है। BJP ने 69 सीटों पर जीत हासिल की है और 32 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 4 सीटें जीतीं और 5 पर आगे। एक निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत दर्ज की और 2 पर आगे चल रहे हैं। दिल्ली नगर निगम के 250 वार्डों के लिए चुनाव मतगणना चल रही है।

                                      DECEMBER 07, 2022 / 12:18 PM IST

                                      MCD Election Results 2022: 'अरविंद केजरीवाल ने BJP की 15 साल की सत्ता को दिल्ली से उखाड़ा'

                                      पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "MCD में हम शानदार जीत दर्ज करने वाले हैं। अरविंद केजरीवाल ने BJP की 15 साल की सत्ता को दिल्ली से उखाड़ा था। अब 15 साल की MCD को भी उखाड़ दिया। लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते शिक्षा, बिजली, सफाई को वोट देते हैं। अब दिल्ली की सफाई होगी।"

                                        DECEMBER 07, 2022 / 12:01 PM IST

                                        MCD में पहली बार ट्रांसजेंडर समुदाय का सदस्य

                                        सुल्तानपुरी-ए वार्ड से AAP उम्मीदवार बॉबी जीत गईं हैं। पहली बार MCD में ट्रांसजेंडर समुदाय का सदस्य होगा।

                                          DECEMBER 07, 2022 / 11:54 AM IST

                                          MCD Election Results 2022: AAP ने 75 सीटों पर जीत हासिल की है और 60 पर आगे चल रही है। BJP ने 55 सीटों पर जीत हासिल की है और 48 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 4 सीटें जीतीं, 5 पर आगे और एक निर्दलीय उम्मीदवार की भी जीत। 250 वार्डों के लिए मतगणना चल रही है।

                                            DECEMBER 07, 2022 / 11:52 AM IST

                                            मेयर AAP का ही बनेगा- AAP सांसद राघव चड्ढा

                                            Delhi MCD Election Results 2022 पर AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि मेयर AAP का ही होगा। BJP ने दिल्ली को कचरे में ढक दिया था। इसे साफ किया जाएगा और MCD में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनेगी। दिल्ली के लोगों ने AAP को MCD में लाने का फैसला किया था, ताकि दिल्ली साफ और सुंदर बने।

                                              DECEMBER 07, 2022 / 11:39 AM IST

                                              Delhi MCD Election Results 2022: अब तक का वोट प्रतिशत

                                              AAP का वोट प्रतिशत- 42%

                                              BJP का वोट प्रतिशत- 39%

                                              कांग्रेस का वोट प्रतिशत- 12%

                                                DECEMBER 07, 2022 / 11:37 AM IST

                                                हम चौथी बार MCD में सत्ता में आने जा रहे हैं: दिल्ली BJP अध्यक्ष

                                                दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार किया और उनके साथ विश्वासघात किया। उसका बदला दिल्ली की जनता लेगी। मुझे दिल्ली की जनता पर भरोसा है। हमने मुद्दे उठाए, AAP के भ्रष्टाचार को उजागर किया और उनकी विफलताओं को उजागर किया। हम चौथी बार MCD में सत्ता में आने जा रहे हैं।

                                                  DECEMBER 07, 2022 / 11:28 AM IST

                                                  कौन कितनी सीटों पर जीता, पढ़ें अपडेट-

                                                  AAP- 45

                                                  BJP- 39

                                                  कांग्रेस- 04

                                                  निर्दलीय- 01

                                                    DECEMBER 07, 2022 / 11:23 AM IST

                                                    दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022: जीती हुई सीटों का अपडेट

                                                    AAP ने जीती 36 सीटें
                                                    BJP ने 32 सीटे जीतें
                                                    कांग्रेस के खाते में चार सीट
                                                    1 सीट पर निर्दलीय उम्मीद की जीत

                                                      DECEMBER 07, 2022 / 11:19 AM IST

                                                      अब तक AAP को 25 वार्ड में मिली जीत, BJP के खाते में 26 सीट

                                                      दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना में आम आदमी पार्टी बहुमत की ओर बढ़ रही है। AAP को अब तक कुल 25 वार्डों पर जीत दर्ज हासिल कर ली है। दूसरी ओर बीजेपी 26 सीटों पर जीती है। तीन सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई है।

                                                        DECEMBER 07, 2022 / 11:16 AM IST

                                                        MCD Election Results 2022: कहां किसे मिले कितने वोट

                                                        महरौली
                                                        BJP- इंदु शर्मा को 9684 वोट मिले
                                                        AAP- रेखा महेंद्र चौधरी को 10299 वोट मिले
                                                        कांग्रेस- पुष्पा सिंह

                                                        वसंत कुंज
                                                        बीजेपी- जगमोहन महलावत को 4496 वोट मिले
                                                        AAP- अमरजीत छिल्लर को 3892 वोट मिले
                                                        कांग्रेस- नवीन यादव

                                                        मालवीय नगर
                                                        बीजेपी- डॉ. नंदिनी शर्मा को 1786 वोट मिले
                                                        AAP- लीना कुमार को 2799 वोट मिले
                                                        कांग्रेस- तबस्सुम फातिमा

                                                        हौजखास
                                                        बीजेपी- सुमित्रा दहिया को 665 वोट मिले
                                                        AAP- कमल भारद्वाज को 908 वोट मिले
                                                        कांग्रेस- पवन वशिष्ठ

                                                        ग्रीन पार्क
                                                        बीजेपी- मनोज गुप्ता को 3110 वोट मिले
                                                        AAP- सरिता फोगाट को 3671 वोट मिले
                                                        कांग्रेस- हवा सिंह

                                                        लाडो सराय
                                                        बीजेपी- परवेश सेजवाल को 4299 वोट मिले
                                                        AAP- राजीव सेजवाल को 10715 वोट मिले
                                                        कांग्रेस- अनीता

                                                          DECEMBER 07, 2022 / 11:06 AM IST

                                                          Delhi MCD Results 2022: AAP के खाते में 8 सीटें, BJP ने 11 सीटों पर दर्ज की जीत

                                                          आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, AAP 119 सीटों पर आगे चल रही है और 8 पर जीत हासिल की है, जबकि बीजेपी ने 11 सीटों पर जीत हासिल की है और 96 सीटों पर आगे चल रही है।

                                                            DECEMBER 07, 2022 / 10:59 AM IST

                                                            Delhi MCD Results: इन सीटों पर BJP ने दर्ज की जीत

                                                            शकरपुर से BJP के रामकिशोर शर्मा जीते
                                                            संगम पार्क से BJP के सुशील जीत गए हैं
                                                            रोहिणी F से BJP की ऋतु गोयल की जीत
                                                            रोहिणी D से बीजेपी की स्मिता जीत गई हैं
                                                            सिद्धार्थ नगर से बीजेपी की सोनाली की जीत
                                                            गीता कॉलोनी से BJP की नीमा भगत जीतीं
                                                            लाजपत नगर से BJP के कुंवर अर्जुन पाल सिंह मारवा जीत गए हैं
                                                            लक्ष्मीनगर, शकरपुर, पांडव नगर में बीजेपी की जीत
                                                            कोटला मुबारकपुर में बीजेपी की कुसुमलता जीत गई हैं
                                                            जनकपुरी वेस्ट से बीजेपी की उर्मिला चावला जीतीं

                                                              DECEMBER 07, 2022 / 10:57 AM IST

                                                              Delhi MCD Election Results 2022: इन सीटों पर AAP को मिली जीत

                                                              जामा मस्जिद से आम आदमी पार्टी सुल्ताना आबाद की जीत
                                                              रंजीत नगर आम आदमी पार्टी के अंकुश नारंग जीते
                                                              दरियागंज से आम आदमी पार्टी की जीत
                                                              बुद्ध विहार से AAP के अमृत जैन की जीत
                                                              द्वारका सी से AAP की सुनीता की जीत हुई
                                                              सिविल लाइंस से आम आदमी पार्टी के विकास ने जीत दर्ज की

                                                                DECEMBER 07, 2022 / 10:50 AM IST

                                                                दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022: कांग्रेस के खाते में दो सीटें


                                                                दिल्ली नगर निगम चुनावों में कांग्रेस का खुला खाता। अबुल फजल एनक्लेव से कांग्रेस उम्मीदवार अरीबा खान की जीत। साथ ही जाकिर नगर से भी कांग्रेस की जीत। सीलमपुर से निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई।

                                                                  DECEMBER 07, 2022 / 10:47 AM IST

                                                                  नतीजों पर क्या बोले दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष?

                                                                  दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा, "बीजेपी जीतने वाली है। पिछले 15 साल से हम MCD में हैं। अरविंद केजरीवाल और AAP ने हर संभव भ्रष्टाचार किया है। अंतिम नतीजों का इंतजार हम भी कर रहे हैं।"

                                                                    DECEMBER 07, 2022 / 10:45 AM IST

                                                                    MCD Election Results 2022: आप और बीजेपी ने 6-6 सीटें जीतीं

                                                                    दिल्ली नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। कई सीटों के रिजल्ट आने लगे हैं। AAP और BJP दोनों ने छह-छह सीटें हासिल की हैं।

                                                                      DECEMBER 07, 2022 / 10:20 AM IST

                                                                      कापसहेड़ा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार की जीत। अब तक तीन सीटों के नतीजे आए। इनमें से दो सीटों पर AAP और एक पर बीजेपी की जीत

                                                                        DECEMBER 07, 2022 / 10:14 AM IST

                                                                        दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022: दो सीटों के नतीजे आए

                                                                        दिल्ली नगर निगम चुनावों की मतगणना में दो सीटों के नतीजे आए। लक्ष्मी नगर में बीजेपी की जीत। दरियागंज से AAP के उम्मीदवार की जीत

                                                                          DECEMBER 07, 2022 / 10:05 AM IST

                                                                          चुनाव आयोग के मुताबिक ये हैं आंगड़े-

                                                                          AAP- 109 सीटों पर आगे

                                                                          BJP- 105 सीटों पर आगे

                                                                          कांग्रेस- 9 सीटों से आगे

                                                                            DECEMBER 07, 2022 / 10:03 AM IST

                                                                            सिविल लाइंस वार्ड नंबर 73 से AAP 544 वोट से आगे
                                                                            पुटकला वार्ड नंबर 26 से BJP 1197 वोटों से आगे
                                                                            चांदनी चौक वार्ड नंबर 74 सेकंड राउंड BJP को 1430, कांग्रेस 457, AAP को 1077 वोट
                                                                            संगम विहार बी वार्ड नंबर 169 से AAP 2344 वोट से आगे
                                                                            वार्ड नंबर 75 में दूसरा राउंड- आप 2716, कांग्रेस 748, बीजेपी 64
                                                                            पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के गांव वाले वार्ड नंबर 35 मुंडका से निर्दलीय 910 वोट से आगे

                                                                              DECEMBER 07, 2022 / 9:55 AM IST

                                                                              दिल्ली बीजेपी दफ्तर में वरिष्ठ नेताओं की बैठक

                                                                              BJP के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष, पार्टी के वरिष्ठ नेता और MCD चुनाव प्रभारी बैजयंत पांडा और दिल्ली महासचिव सिद्धार्थन दिल्ली बीजेपी पार्टी कार्यालय पहुंचे। निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती चल रही है।

                                                                                DECEMBER 07, 2022 / 9:41 AM IST

                                                                                किराड़ी वार्ड नंबर 37 से कांग्रेस आगे
                                                                                चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी आगे
                                                                                दरियागंज से बीजेपी 996 वोट से आगे
                                                                                दरियागंज पूर्व में कांग्रेस उम्मीदवार फरहाद सूरी पीछे
                                                                                बदरपुर वार्ड नंबर 180 से AAP 1014 वोट से आगे

                                                                                  DECEMBER 07, 2022 / 9:25 AM IST

                                                                                  चांदनी चौक सीट वार्ड नंबर 74 का सेकंड राउंड चालू
                                                                                  अबुल फजल एनक्लेव वार्ड नंबर 188 AAP के वाजिद खान कांग्रेस की अरीबा खान से 143 वोट से आगे
                                                                                  त्रिलोकपुरी से BJP आगे
                                                                                  सुल्तानपुरी वार्ड नंबर 44 से AAP 233 वोट से आगे
                                                                                  अमन विहार वार्ड नंबर 41 से AAP 865 वोट से आगे
                                                                                  रोने वार्ड नंबर 52 से BJP 1368 वोट से आगे
                                                                                  राजनगर वार्ड नंबर 134 से BJP आगे

                                                                                    DECEMBER 07, 2022 / 9:18 AM IST

                                                                                    दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022: AAP और BJP के बीच कांटे की टक्कर, कांग्रेस लड़ाई से बाहर

                                                                                    सभी 250 वार्ड की मतगणना जारी है। रुझानों में 131 वार्डों में AAP को बढ़त दिख रही है, जबकि भाजपा 113 सीटों पर बढ़त के साथ कांटे की टक्कर है। कांग्रेस पांच सीटों पर आगे चल रही है।

                                                                                      DECEMBER 07, 2022 / 9:02 AM IST

                                                                                      शुरुआती रुझान में बीजेपी बहुमत के आंकड़े पर पहुंची

                                                                                      MCD चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। बीजेपी 126 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि AAP 116 सीटों पर आगे है।

                                                                                        DECEMBER 07, 2022 / 8:57 AM IST

                                                                                        MCD Election Results 2022: 5 वार्डों में कांग्रेस आगे

                                                                                        MCD चुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। शुरुआती रुझानों से पता चल रहा है कि कांग्रेस 250 सीटों में से केवल चार वार्डों में ही आगे चल रही है।

                                                                                          DECEMBER 07, 2022 / 8:54 AM IST

                                                                                          दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022: BJP और AAP के बीच कांटे की टक्कर

                                                                                          AAP-115

                                                                                          बीजेपी- 113

                                                                                          कांग्रेस- 04

                                                                                            DECEMBER 07, 2022 / 8:40 AM IST

                                                                                            Delhi MCD Election Results 2022: अरविंग केजरीवाल से मिलने पहुंचे मनीष सिसोदिया

                                                                                            जैसा कि शुरुआती रुझान में AAP को अच्छी खासी बढ़त मिलते दिख रही है, तो वहीं दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया बुधवार को सुबह ही AAP प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल घर उनसे मिलने पहुंचे।

                                                                                              DECEMBER 07, 2022 / 8:33 AM IST

                                                                                              दिल्ली नगर निगम चुनाव नतीजों का शुरुआती रुझान

                                                                                              सीलमपुर सीट से कांग्रेस आगे चल रही है

                                                                                              आम आदमी पार्टी गौतमपुरी से आगे चल रही है

                                                                                              कापासेड़ा से आम आदमी पार्टी आगे चल रही है

                                                                                              गीता कॉलोनी से BJP उम्मीदवार नीमा भगत आगे

                                                                                                DECEMBER 07, 2022 / 8:25 AM IST

                                                                                                भलस्वा और समयपुर बादली वार्ड से आम आदमी पार्टी आगे चल रही है।

                                                                                                  DECEMBER 07, 2022 / 8:21 AM IST

                                                                                                  Delhi MCD Results: कोहाट एन्क्लेव सीट से BJP आगे, चांदनी महल से AAP आगे

                                                                                                  MCD चुनाव नतीजों के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। BJP कोहाट एन्क्लेव सीट से आगे चल रही है, जबकि AAP चांदनी महल वार्ड से आगे चल रही है।

                                                                                                    DECEMBER 07, 2022 / 8:16 AM IST

                                                                                                    बल्लीमारान से AAP आगे, बवाना से BJP आगे

                                                                                                    दिल्ली नगर निगम चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। बल्लीमारान से आम आदमी पार्टी आगे है, जबकि बवाना से बीजेपी आगे चल रही है।

                                                                                                      DECEMBER 07, 2022 / 8:07 AM IST

                                                                                                      Delhi MCD Election Results 2022 Live Updates

                                                                                                      नई दिल्ली नगर निकाय चुनाव (MCD Election 2022) की मतगणना बुधवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना के लिए 42 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही चुनाव आयोग की तरफ से 68 चुनाव पर्यवेक्षकों (Election Obesrver) को तैनात किया गया है, जिनकी देखरेख में रिटर्निंग अधिकारियों की तरफ से उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वोटों की गिनती की जाएगी। इस चुनाव को AAP, BJP और कांग्रेस (Congress) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला बताया जा रहा है। दिल्ली नगर निगम (MCD) में 250 वार्ड हैं और इस चुनाव में 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं।

                                                                                                        DECEMBER 07, 2022 / 8:06 AM IST

                                                                                                        दिल्ली MCD चुनाव की मतगणना शुरू

                                                                                                        पहला रुझान आना शुरू

                                                                                                        चांदनी चौक सीट से आगे चल रही है।

                                                                                                        रिठाला से AAP आगे

                                                                                                        रोहिणी ईस्ट से बीजेपी आगे

                                                                                                        आदर्श नगर से AAP आगे

                                                                                                          DECEMBER 07, 2022 / 7:44 AM IST

                                                                                                          Delhi MCD Results 2022: क्या कहते हैं एग्जिट पोल?

                                                                                                          ​एग्जिट पोल ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) को साफ बहुमत मिलने की भविष्यवाणी की थी।

                                                                                                          Aaj Tak-Axis My India के एक सर्वेके मुताबिक, AAP के खाते में 149-171 वार्ड जा सकते हैं, जबकि BJP को 69-91 वार्ड में जीत हासिल हो सकती है।

                                                                                                          Times Now-ETG के पोल ने AAP के लिए 146-156 वार्ड जीतने की भविष्यवाणी की है, जिसमें बीजेपी को 84-94 सीटें मिली हैं।

                                                                                                          NewsX-Jan ki Baat एग्जिट पोल के मुताबिक, AAP को 159-175 वार्ड और BJP को 70-92 वार्ड मिलेंगे।

                                                                                                          तीनों सर्वे ने कांग्रेस को लगभग 10 वार्ड या उससे कम दिए हैं, जबकि अन्य को 5-9 सीटों पर जीत की उम्मीद हैं।

                                                                                                          Zee News-BARC सर्वे में AAP को 134-146 वार्ड, BJP को 82-94 और कांग्रेस को 8-14 वार्ड मिलने का अनुमान है।

                                                                                                          Exit Poll संकेत देते हैं कि नगर निकाय में भ्रष्टाचार को खत्म करने के AAP के वादे को मतदाताओं ने ज्यादा तवज्जो दी है। बावजूद इसके कि बीजेपी ने चुनाव प्रचार के लिए अपने केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों की एक टोली भेजी थी।

                                                                                                            DECEMBER 07, 2022 / 7:32 AM IST

                                                                                                            दिल्ली नगर निगम के एकीकरण के बाद पहला MCD चुनाव

                                                                                                            दिल्ली नगर निगम के एकीकरण के बाद यह पहला चुनाव है। ये पहले 3 हिस्सों में बंटा था, जिसमें उत्तरी एमसीडी (NDMC) और दक्षिणी एमसीडी (SDMC) में 104-104 वार्ड थे, जबकि पूर्वी एमसीडी (EDMC) में कुल 64 वार्ड थे। इन तीनों नगर निगमों को मिलाकर कुल 272 सीटें थीं। परिसीमन के बाद तीनों नगर निगमों का एकीकरण हुआ और MCD बनी। एकीकरण के बाद कुल वार्डों की संख्या 272 से घटकर 250 हो गई।

                                                                                                              DECEMBER 07, 2022 / 7:25 AM IST

                                                                                                              इस साल 51.03% पुरुष मतदाता, 49.83% महिला मतदाता

                                                                                                              SEC की तरफ से सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 51.03 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जबकि 49.83 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में मतदान किया।

                                                                                                                DECEMBER 07, 2022 / 7:20 AM IST

                                                                                                                दिल्ली नगर निगम चुनाव: 68 चुनाव पर्यवेक्षक तैनात

                                                                                                                SEC की तरफ से 68 चुनाव पर्यवेक्षकों (Election Obesrver) को तैनात किया गया है, जिनकी देखरेख में रिटर्निंग अधिकारियों की तरफ से उम्मीदवारों या उनके प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वोटों की गिनती की जाएगी।

                                                                                                                  DECEMBER 07, 2022 / 7:18 AM IST

                                                                                                                  EVM तकनीकी खराबी के मामले में 136 ECIL इंजीनियर तैनात

                                                                                                                  मतगणना के दौरान EVM से जुड़ी में किसी भी तकनीकी समस्या से निपटने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) के 136 इंजीनियरों को मतगणना केंद्रों पर तैनात किया गया है।

                                                                                                                    DECEMBER 07, 2022 / 7:11 AM IST

                                                                                                                    MCD Election Results 2022: कहां-कहां बने हैं मतगणना केंद्र

                                                                                                                    दिल्ली के शास्त्री पार्क, यमुना विहार, मयूर विहार, नंद नगरी, द्वारका, ओखला, मंगोलपुरी, पीतमपुरा, अलीपुर और मॉडल टाउन समेत कई इलाकों में मतगणना केंद्र बनाए गए हैं।

                                                                                                                    पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 20 कंपनियां और 10,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को केंद्रों पर तैनात किया गया है।

                                                                                                                      DECEMBER 07, 2022 / 6:50 AM IST

                                                                                                                      250 वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबला

                                                                                                                      इस चुनाव में तीन तरफा मुकाबले के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें एक तरफ MCD में आने के लिए दम लगा रही AAP, दूसरी तरफ नगर निगम में सत्ता बरकरार रखने के लिए आत्मविश्वास से भरी BJP और तीसरी तरफ आशावादी कांग्रेस है। दिल्ली नगर निगम (MCD) में 250 वार्ड हैं। आज 1,349 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है।

                                                                                                                        DECEMBER 07, 2022 / 6:41 AM IST

                                                                                                                        42 केंद्रों पर होगी मतगणना

                                                                                                                        दिल्ली नगर निकाय चुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित होने वाले हैं। अधिकारियों ने कहा कि वोटों की गिनती के लिए 42 केंद्र बनाए गए हैं, जहां सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी।

                                                                                                                          DECEMBER 07, 2022 / 6:37 AM IST

                                                                                                                          Delhi MCD Election Results 2022

                                                                                                                          दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 (MCD Election 2022) के लिए वोटों की गिनती बुधवार सुबह 8 बजे से शुरू होने जा रही है। तीन दिल्ली एमसीडी चुनाव एग्जिट पोल (Delhi MCD Election Exit Poll) के नतीजों ने सोमवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत और नगर निकाय में बीजेपी के 15 साल के शासन के खात्मे की भविष्यवाणी की गई थी। 2007 से नगर निकायों पर शासन कर रही बीजेपी ने 2017 के निकाय चुनावों में AAP और कांग्रेस (Congress) को पछाड़ते हुए कुल 270 नगरपालिका वार्डों में से 181 पर जीत हासिल की थी। AAP ने 48 वार्ड और कांग्रेस ने 30 वार्ड जीते थे।