Congress President Polls: मल्लिकार्जुन खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय! दिग्विजय सिंह नहीं भरेंगे नामांकन

चुनाव के लिए आज यानी शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन है। दिग्विजय सिंह के रेस से बाहर होने के साथ अब शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे चुनाव में प्रमुख उम्मीदवार बच गए हैं

अपडेटेड Sep 30, 2022 पर 12:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यह शाम तक स्पष्ट हो जाएगा कि इस दौड़ में कौन-कौन शामिल होगा

Congress President Polls: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में एक नया मोड़ आ गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अध्यक्ष की दौड़ से बाहर हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को इसका ऐलान करते हुए कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे का समर्थन करेंगे।

आपको बता दें कि चुनाव के लिए आज यानी शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन है। दिग्विजय सिंह के रेस से बाहर होने के साथ अब शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे चुनाव में दो प्रमुख उम्मीदवार बच गए हैं।

दोनों के बीच सीधे मुकाबले में खड़गे की जीत लगभग तय मानी जा रही है। दिग्विजय सिंह ने कहा, "वे (मल्लिकार्जुन खड़गे) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है और मैं उनका काफी आदर भी करता हूं इसलिए मैंने तय किया है कि मैं उनका (नामांकन भरने में) समर्थन करुंगा।"


ये भी पढ़ें- Diwali Bonus: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्वास्थ्य कर्मियों और टीचर सहित महाराष्ट्र के इन कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस का किया ऐलान

अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (ACICC) के दिल्ली स्थित मुख्यालय के प्रांगण में एक तंबू लगाया गया है, जहां पार्टी के नेता शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को चुनाव न लड़ने की घोषणा कर दी थी।

यह शाम तक स्पष्ट हो जाएगा कि इस दौड़ में कौन-कौन शामिल होगा। चुनाव के बाद कांग्रेस का अध्यक्ष पद का कार्यभार करीब 22 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति संभालेगा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान 17 अक्टूबर को होगा और इसके परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।