Congress President Polls: कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में एक नया मोड़ आ गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अध्यक्ष की दौड़ से बाहर हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को इसका ऐलान करते हुए कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे का समर्थन करेंगे।