Get App

ED Raids: मिड-डे मील घोटाले में राजस्थान के मंत्री राजेंद्र यादव के ठिकानों पर ED ने की छापेमारी

ED Raids: बताया जा रहा है कि ED घोटाले से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही है। ईडी की कार्रवाई सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। पिछले साल 7 सितंबर को आयकर विभाग ने मिड-डे मील घोटाले के सिलसिले में राजस्थान के गृह एवं उच्च शिक्षा मंत्री राजेंद्र यादव के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की थी

Akhileshअपडेटेड Sep 26, 2023 पर 1:35 PM
ED Raids: मिड-डे मील घोटाले में राजस्थान के मंत्री राजेंद्र यादव के ठिकानों पर ED ने की छापेमारी
बताया जा रहा है कि ED घोटाले से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही है

Mid-Day Meal Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को मिड-डे मील घोटाले के सिलसिले में राजस्थान सरकार में गृह राज्य मंत्री राजेंद्र यादव (Rajendra Yadav) से जुड़े 10 ठिकानों पर छापेमारी की। ये छापेमारी कथित मिड-डे मील घोटाले से जुड़ी है। बताया जा रहा है कि ये छापेमारी राजस्थान की राजधानी जयपुर में 10 से अधिक स्थानों पर की गई है। केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमें बहरोड़ और विराटनगर सहित कई स्थानों पर जांच कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि ED घोटाले से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही है। ईडी की कार्रवाई सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। पिछले साल 7 सितंबर को आयकर विभाग ने मिड-डे मील घोटाले के सिलसिले में राजस्थान के गृह एवं उच्च शिक्षा मंत्री राजेंद्र यादव के विभिन्न परिसरों पर छापेमारी की थी।

मिड-डे मील में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में यादव के रिश्तेदारों द्वारा उनके विधानसभा क्षेत्र कोटपूतली में कथित तौर पर चलाई जा रही एक बैग-निर्माण फैक्ट्री पर भी छापा मारा गया था। राजेंद्र सिंह यादव राजस्थान विधानसभा के सदस्य हैं। वह राज्य में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में गृह राज्य मंत्री हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें