Sandeshkhali Violence: प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार (14 मार्च) सुबह TMC से निकाले जा चुके गिरफ्तार विधायक शाहजहां शेख (Shahjahan Sheikh) के कई ठिकानों पर छापेमारी की। एजेंसी संदेशखाली के धमाखाली घाट से सटे घरों, दफ्तरों और उसके ईंट-भट्ठों पर तलाशी ले रही है। इसके अलावा शाहजहां शेख के करीबी सहयोगी और संदेशखाली में जिला परिषद के अध्यक्ष भी प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर हैं। ED ने गुरुवार सुबह शाहजहां के कुछ करीबी लोगों के घर पर भी छापेमारी की। ताकतवर नेता और उनके सहयोगियों पर जमीन हड़पने, जबरन वसूली और यौन उत्पीड़न के आरोप हैं।
