प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को समन भेजा है। ED ने धन शोधन मामले (Money Laundering Case) में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया है। CM सोरेन को कथिक जमीन घोटाला मामले में 14 अगस्त को केंद्रीय एजेंसी के सामने पेश होना होगा।
इससे पहले अवैध खनन मामले में आखिरी बार 18 नवंबर 2022 को हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। हेमंत सोरेन विपक्ष के नेतृत्व वाले I.N.D.I.A गठबंधन का हिस्सा हैं और उन्होंने पिछले महीने आयोजित बेंगलुरु बैठक में भाग लिया था।
अधिकारियों ने कहा कि उन्हें अगले हफ्ते राज्य की राजधानी रांची में पेश होने और धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है।
उन्हें किस मामले में बुलाया गया है, इसकी तत्काल जानकारी नहीं हो सकी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता से ED ने पहले राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े एक मामले में पूछताछ की थी।
संघीय एजेंसी राज्य में मनी लॉन्ड्रिंग के दो प्रमुख मामलों की जांच कर रही है। पहला मामला राज्य में अवैध खनन से जुड़ा है और दूसरा राज्य की राजधानी में कथित भूमि घोटाले से संबंधित है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन से ईडी ने पिछले साल 17 नवंबर को राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़े मामले में पूछताछ की थी। इस मामले से जुड़े लोगों ने कहा कि 14 अगस्त को सोरेन से जमीन घोटाले के सिलसिले में पूछताछ की जा सकती है.
भूमि घोटाले के सिलसिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी छवि रंजन और दो बिजनेसमैन- कोलकाता के अमित अग्रवाल और रांची में शॉपिंग मॉल के मालिक बिष्णु अग्रवाल- समेत कम से कम 13 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
भूमि घोटाले के सिलसिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी छवि रंजन और दो व्यवसायी- कोलकाता के अमित अग्रवाल और रांची में शॉपिंग मॉल के मालिक बिष्णु अग्रवाल- सहित कम से कम 13 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
संघीय एजेंसी ने ये गिरफ्तारियां राज्य की राजधानी में प्रमुख जगहों पर लैंड पार्सल की फर्जी बिक्री-खरीद के आरोप में की हैं, जिनमें से दो भारतीय रक्षा प्रतिष्ठान के कब्जे में हैं।