Get App

चुनाव आयोग ने बदली मतगणना की तारीख? अब 4 जून को नहीं बल्कि इस दिए आएंगे, इन दो राज्यों के चुनाव नतीजे

चुनाव आयोग ने देश में लोकसभा चुनाव के साथ ही कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी कर दिया। लोकसभा और विधानसभा चुनाव दोनों के लिए मतगणना चार जून को होनी थी, लेकिन अब आयोग को अरुणाचल प्रदेश और सिक्कम विधानसभा चुनाव के नतीजों के तारीख बदलनी पड़ गई है, जानें ऐसा क्यों करना पड़ा

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 17, 2024 पर 8:17 PM
चुनाव आयोग ने बदली मतगणना की तारीख? अब 4 जून को नहीं बल्कि इस दिए आएंगे, इन दो राज्यों के चुनाव नतीजे
चुनाव आयोग को अरुणाचल प्रदेश और सिक्कम विधानसभा चुनाव के नतीजों के तारीख बदलनी पड़ गई

चुनाव आयोग (EC) ने अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) और सिक्किम (Sikkim) विधानसभा चुनावों (Assembly Elections 2024) के लिए मतगणना की तारीख चार जून से बदलकर दो जून कर दी है। आयोग ने पहले घोषणा की थी कि दोनों विधानसभा चुनावों की मतगणना चार जून को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) की मतगणना के साथ की जाएगी।

आयोग ने कहा कि क्योंकि दोनों विधानसभाओं का कार्यकाल दो जून को खत्म हो रहा है, इसलिए तारीख बदल दी गई है। आयोग ने कहा, “अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कार्यक्रम के संबंध में कोई बदलाव नहीं होगा।” आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी संसदीय चुनावों के साथ विधानसभा चुनाव होने हैं।

क्या है सिक्कम में चुनाव का शेड्यूल?

EC के शेड्यूल के अनुसार, सिक्किम में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ 19 अप्रैल को होंगे। इस हिमालयी राज्य में लोकसभा की केवल एक और विधानसभा की 32 सीटें हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें