Haryana Assembly Polls: अब 1 अक्टूबर के बजाय 5 अक्टूबर को होगी वोटिंग, 8 अक्टूबर को सामने आएगा नतीजा

Haryana assembly Elections: चुनाव को लेकर प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव के बाद से ही रणनीति बनाने में जुटे हैं। इस बार हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है। इसके अलावा, जननायक जनता पार्टी, इंडियन नेशनल लोकदल सहित कई अन्य पार्टियां भी चुनाव मैदान में हैं

अपडेटेड Aug 31, 2024 पर 7:32 PM
Story continues below Advertisement
बिश्नोई समुदाय के मतदान के अधिकार और परंपराओं दोनों का सम्मान करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

Haryana Assembly Polls 2024: चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब राज्य में चुनाव 1 अक्टूबर के बजाय 5 अक्टूबर को होंगे। चुनाव आयोग ने बिश्नोई समुदाय के सदियों पुराने त्योहार को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया है। आयोग ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की मतगणना अब 4 अक्टूबर के बजाय 8 अक्टूबर को होगी। बिश्नोई समुदाय के मतदान के अधिकार और परंपराओं दोनों का सम्मान करने के लिए यह फैसला लिया गया है। इस समुदाय ने अपने गुरु जम्भेश्वर की याद में 300-400 साल पुरानी प्रथा को बरकरार रखा है।

चुनाव आयोग को हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख रिशेड्यूल करने के लिए अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा, बीकानेर, राजस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष से एक रिप्रेजेंटेशन मिला था। उन्होंने कहा कि पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के परिवार गुरु जम्भेश्वर की याद में बीकानेर में वार्षिक उत्सव के लिए 'आसोज' महीने में 'अमावस' पर राजस्थान में अपने पैतृक गांव मुकाम आते हैं।

इस साल त्योहार 2 अक्टूबर को


इस वर्ष यह त्योहार 2 अक्टूबर को है और सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में रहने वाले हजारों बिश्नोई परिवार इस दिन राजस्थान की यात्रा करेंगे। इससे वे अपने मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। हरियाणा विधानसभा का चुनाव एक ही चरण में होगा।

विधानसभा सीटों की कुल संख्या 90

हरियाणा में विधानसभा सीटों की कुल संख्या 90 है। इस लिहाज से विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 है। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। बीजेपी ने जननायक जनता पार्टी के 10 विधायकों के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाई थी। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

Maharashtra: 'NCP के मंत्रियों के पास बैठने से आती है उल्टी' तानाजी सावंत के बयान पर, अजित पवार की पार्टी ने दी सरकार से निकलने की धमकी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।