Get App

गुजरात-हिमाचल विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान, दोपहर 3 बजे EC की होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 18 फरवरी और हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 8 जनवरी को समाप्त होगा। दोनों ही राज्यों में इस समय भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है

Translated By: Akhileshअपडेटेड Oct 14, 2022 पर 12:05 PM
गुजरात-हिमाचल विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान, दोपहर 3 बजे EC की होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव कब होंगे, इसका आज पता चल सकता है

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव कब होंगे, इसका आज पता चल सकता है। चुनाव आयोग गुजरात और हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले संभावित विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की आज यानी शुक्रवार को घोषणा कर सकता है। चुनाव आयोग ने शुक्रवार दोपहर तीन बजे एक प्रेस कॉन्फेंस बुलाया है, लेकिन उसने इसका मकसद नहीं बताया है।

गुजरात विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 18 फरवरी और हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 8 जनवरी को समाप्त होगा। चुनाव आयोग ने चुनाव संबंधी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हाल ही में दोनों राज्यों का दौरा किया था। 182 सीटों के लिए गुजरात विधानसभा चुनाव दिसंबर 2022 में होने का अनुमान है।

दोनों ही राज्यों में इस समय भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है। गुजरात विधानसभा के चुनाव (Gujarat Assembly Election) 2017 की तरह दो चरणों में हो सकते हैं। चुनावों के ऐलान के लिए दो तारीखों की चर्चा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में सिर्फ एक चरण में चुनाव हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें