Assembly Elections 2023: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा (Tripura Assembly Elections 2023), मेघालय (Meghalaya Assembly Elections 2023) और नगालैंड (Nagaland Assembly Elections 2023) के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को वोटिंग होगी। जबकि मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि तीनों राज्यों के नतीजों का ऐलान एक साथ 2 मार्च को होगा।
