Elections 2024: 'भारत रत्न' से सम्मानित महान क्रिकेट खिलाड़ी रहे सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को चुनावी प्रक्रिया में मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को चुनाव आयोग (Election Commission) के 'नेशनल आइकॉन (national icon)' के रूप में नामित किया जाएगा। तेंदुलकर और चुनाव आयोग के बीच बुधवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। तीन साल के समझौते के तहत तेंदुलकर मतदाताओं में जागरूकता का प्रसार करेंगे।
