Get App

'चुनावी गारंटी' पर खड़गे की नाराजगी से बैकफुट पर कांग्रेस! पीएम मोदी ने लगाया 'फर्जी वादा' करने का आरोप, BJP ने राहुल गांधी से की माफी की मांग

Congress Election Guarantees Row: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार (1 नवंबर) को कांग्रेस पार्टी की 'शक्ति योजना' की तीखी आलोचना की। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और विपक्ष के नेता राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की। प्रसाद ने कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने और खोखले वादे करने का आरोप लगाया

Akhileshअपडेटेड Nov 01, 2024 पर 6:18 PM
'चुनावी गारंटी' पर खड़गे की नाराजगी से बैकफुट पर कांग्रेस! पीएम मोदी ने लगाया 'फर्जी वादा' करने का आरोप, BJP ने राहुल गांधी से की माफी की मांग
Election Guarantees Row: पीएम मोदी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी विकास के काम करने के बजाय पार्टी की अंदरूनी राजनीति और लूट में व्यस्त है

Congress Election Guarantees Row: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कर्नाटक में 'शक्ति' गारंटी की समीक्षा किए जाने संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की नाराजगी पर शुक्रवार (1 नवंबर) को विपक्षी पार्टी को आड़े हाथों लिया। बीजेपी ने कहा कि उसके शीर्ष नेताओं को जनता को मूर्ख बनाकर वोट लेने के लिए माफी मांगनी चाहिए। खड़गे ने हाल ही में कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की उनके इस बयान को लेकर खिंचाई की कि राज्य सरकार शक्ति गारंटी की समीक्षा करेगी। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की इस गारंटी के तहत महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाती है।

शिवकुमार ने बुधवार को कहा था कि सरकार शक्ति योजना पर फिर से विचार करेगी क्योंकि कुछ महिलाओं ने सरकारी बसों में यात्रा के लिए भुगतान करने की इच्छा व्यक्त की है। खरगे ने पत्रकारों से बातचीत में मजाकिया भरे लहजे में उप मुख्यमत्री की खिंचाई की थी।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोरदार हमला बोला है। पीएम मोदी ने X पर लिखा, "कांग्रेस पार्टी को यह बात अब समझ में आ रही है कि झूठे वादे करना तो आसान है, लेकिन उन्हें सही तरीके से लागू करना मुश्किल या नामुमकिन है। वे लगातार प्रचार अभियान के दौरान लोगों से ऐसे वादे करते रहते हैं, जिन्हें वे कभी पूरा नहीं कर पाएंगे। अब, वे लोगों के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं!" इसके साथ ही पीएम ने हैशटैग #FakePromisesOfCongress का इस्तेमाल किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें