फल के रूप में पका हुआ केला खाना हर कोई पसंद करता है। लेकिन कच्चा केला भी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कच्चे केले को सब्जी के रूप में भी खाया जाता है। इसे आलू का एक बेहतर विकल्प माना गया है। डायबिटीज के मरीजों को आलू खाना मना होता है। ऐसे में वह कच्चे केले को खा सकते हैं। वैसे भी केला एक ऐसा फल है जिसे दुनियाभर में सबसे ज्यादा खाया और पसंद किया जाता है। केला हर मौसम में आसानी से आपको मार्केट में मिल जाएगा. केले को सेहत के लिए गुणों का भंडार कहा जाता है।
कच्चे केले को वजन घटाने के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन माना जाता है। अगर आप वजन घटाने (Weight Loss) की कोशिश कर रहे हैं, तो रोज एक केला खाना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। कच्चे केले में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। कच्चे केले को रोजाना खाने से पाचन शक्ति दुरुस्त रहती है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए कच्चा केला है फायदेमंद
डायबिटीज के रोगियों के लिए कच्चे केले फायदेमंद होते हैं। कच्चे केले का सेवन करना चाहिए। कच्चे केले में पाया जाने वाला एंटी-डायबिटिक गुण डायबिटीज की समस्या को भी कम करने में मददगार हो सकता है। कच्चे केले में आयरन, स्टार्च, फॉस्फोरस, कैल्शियम, जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। कच्चे केले का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी 30 से कम होता है। जिन चीजों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 50 से नीचे होता है। वो आसानी से पच जाते हैं। लिहाजा डायबिटीज के मरीजों के लिए कच्चे केले किसी रामबाण से कम नहीं है। पके केले के मुकाबले कच्चे केले ज्यादा फायदेमंद होते हैं। वहीं पके हुए केले के सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
हार्ट के लिए कच्चे केले रामबाण
कच्चे केले में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। जिससे हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है।
कच्चे केले से वजन रहेगा कंट्रोल
कच्चे केले को डाइट में शामिल करने से ज्यादा भूख नहीं लगती है। इससे पेट भरा महसूस होता है। यह वजन कंट्रोल करने के लिए बेहद फायदेमंद है।
स्किन के लिए फायदेमंद हैं कच्चे केले
कच्चे केले को स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। इस में कई तरह के विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इससे चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियों से छुटकारा दिलाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही स्किन में चमक आती है।
कच्चे केले में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह फ्री रेडिकल से लड़ते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट हेल्दी सेल्स को ऑक्सीडेटिव डैमेज से भी बचाने का काम करते हैं। हरे केले में विटामिन C के साथ बीटा कैरोटीन ल्यूटिन और जेक्सैन्थिन जैसे अन्य फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।