झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन बीजेपी में नहीं होंगे शामिल, कहा – जहां हूं, वहीं खुश हूं, निजी काम से आया हूं दिल्ली

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि उन्होंने इसे एक सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि वो निजी काम से दिल्ली आए हुए हैं। इसे राजनीति से जोड़कर न देखा जाए। यहां मेरी बेटी रहती है

अपडेटेड Aug 18, 2024 पर 2:33 PM
Story continues below Advertisement
चंपई सोरेन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं जहां भी हूं, खुश हूं।

झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले यहां बड़ी सियासी हलचल देखने को मिल रही है। पूर्व सीएम चंपई सोरेन (Champai Soren) आज (18 अगस्त) कोलकाता से दिल्ली पहुंचे। कयास लगाए जा रहे थे कि चंपई सोरेन आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। लेकिन उन्होंने सभी अटकलों को खारिज कर दिया। चंपई सोरेन ने दिल्ली पहुंचने के बाद कहा कि मुझे लेकर जिस तरह की बातें की जा रही हैं। वो कहीं से भी सही नहीं हैं। मैं अभी जिस पार्टी में हूं उसी में रहूंगा। मैं दिल्ली अपने निजी काम से आया हूं। मुझे अपनी बेटी से मिलना है।

बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता चंपी सोरेन कोलकाता में थे। वहां उन्होंने सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की थी। इसके बाद वो दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कहा जा रहा है कि उनके साथ कुछ विधायक भी हैं। हालांकि अब सोरेन ने बीजेपी में शामिल होने की अटकलों को सिरे खारिज कर दिया है।

दिल्ली में सोरेन ने क्या कहा


दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि मैं यहां अपने निजी काम से आया हूं। बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी मैं जहां पर हूं वहीं पर हूं। क्या कोलकाता में आपकी बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात हुई? इस सवाल का जवाब देते हुए चंपई सोरेन ने कहा कि हमारी कोलकाता में किसी से मुलाकात नहीं हुई है। मैं निजी काम से दिल्ली आया हूं। बाद में आप लोगों को बताएंगे।

बीजेपी की तरफ से चंपई की हो रही है तारीफ

झारखंड के पूर्व सीएम को लेकर बीते कुछ दिनों से ऐसी अटकलें लगाई जा रहीं थी कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। इन अटकलों को उस समय ज्यादा हवा मिली जब बीजेपी की तरफ से उनकी तारीफ की गई है। बता दें कि पिछले दिनों पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि चंपई सोरेन एक अच्छे सीएम के तौर पर झारखंड की सेवा कर रहे थे। शामिल होने के मुद्दे पर उन्होंने कहा था कि सब कुछ केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर करता है। वह एक बहुत बड़ी शख्सियत हैं। झारखंड के 3.5 करोड़ लोग उनके काम से खुश थे। लेकिन जिस तरह से उन्हें सीएम पद से हटाया गया, वह दुर्भाग्यपूर्ण था। यह एक झटका था कि एक अच्छे व्यक्ति को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटा दिया गया।

झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन बीजेपी में हो सकते हैं शामिल, कई विधायकों के साथ दिल्ली रवाना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।