Get App

GST on Paratha : केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले-खाने पर टैक्स तो अंग्रेजों ने भी नहीं लगाया

गुजरात के अपीलेट अथॉरिटी फॉर एडवांस रूलिंग (AAAR) ने पैकेज्ड पराठे पर 18 फीसदी जीएसटी (GST) लगाने का फैसला किया है

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Oct 14, 2022 पर 12:18 PM
GST on Paratha : केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले-खाने पर टैक्स तो अंग्रेजों ने भी नहीं लगाया
आप नेता अरविंद केजरीवाल कहा, आज देश में महंगाई की सबसे बड़ी वजह केंद्र सरकार द्वारा लगाया गया ऊंचा जीएसटी है

GST on Paratha :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पराठे पर जीएसटी लगाने पर सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर हमला बोला है। आम आदमी पार्टी सुप्रीमो ने कहा, खाने के सामानों पर अंग्रेजों ने भी टैक्स नहीं लगाया था। दरअसल, गुजरात की अपीलेट अथॉरिटी फॉर एडवांस रूलिंग (AAAR) ने पैकेज्ड पराठे पर 18 फीसदी जीएसटी (GST) लगाने का फैसला किया है।

जीएसटी से बढ़ी महंगाई

आप नेता ने देश में महंगाई बढ़ने के लिए जीएसटी को जिम्मेदार ठहराया और कहा, “आज देश में महंगाई की सबसे बड़ी वजह केंद्र सरकार द्वारा लगाया गया ऊंचा जीएसटी है। इसे कम किया जाना चाहिए और लोगों को महंगाई से छुटकारा दिलाना चाहिए।”

सब समाचार

+ और भी पढ़ें