Get App

चुनाव आयोग ने छुट्टी वाले दिन नामांकन स्वीकार करने के BJP के अनुरोध को किया खारिज, बताई ये वजह

Gujarat Assembly elections 2022: गुजरात BJP ने अनुरोध किया था कि अगले महीने 1 और 5 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए महीने के दूसरे शनिवार और सार्वजनिक अवकाश पर नामांकन फॉर्म स्वीकार किए जाएं

Curated By: Akhileshअपडेटेड Nov 08, 2022 पर 3:47 PM
चुनाव आयोग ने छुट्टी वाले दिन नामांकन स्वीकार करने के BJP के अनुरोध को किया खारिज, बताई ये वजह
Gujarat Assembly elections 2022: गुजरात में दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान होना है

Gujarat Assembly elections 2022: चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत 12 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) पर नामांकन स्वीकार करने के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अनुरोध को खारिज कर दिया है। आयोग ने बीजेपी के इस अनुरोध को इसलिए खारिज कर दिया, क्योंकि 12 नवंबर को निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट (Negotiable Instruments Act) के तहत सार्वजनिक अवकाश है। चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गुजरात की मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) पी. भारती (P Bharathi) ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि गुजरात बीजेपी ने अनुरोध किया था कि अगले महीने दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए 12 नवंबर, महीने के दूसरे शनिवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएं।

BJP की अपील खारिज

भारती ने कहा कि हमनें निर्वाचन आयोग को (बीजेपी के अनुरोध के बारे में) लिखा था। लेकिन चुनाव आयोग ने इस अनुरोध को खारिज कर दिया है, क्योंकि यह निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के तहत सार्वजनिक अवकाश है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें