Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News DECEMBER 05, 2022 / 5:44 PM IST

Gujarat Election 2022: गुजरात में दूसरे चरण का मतदान खत्म शाम 5 बजे तक 58.68% वोटिंग

Gujarat Election 2022 LIVE: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने आज सुबह अहमदाबाद में अपना वोट डाला। दूसरे चरण में 14,975 बूथों पर वोटिंग हो रही है। इसके लिए 1.13 लाख कर्मचारियों को तैनात किया गया है। चुनाव आयोग के अनुसार, 18 से 19 वर्ष की आयु के 5.96 लाख मतदाता हैं। पल-पल अपडेट्स के लिए बने रहिए Moneycontrol Hindi के साथ...

Gujarat Election 2022 Phase 2 Voting LIVE Updates: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Election 2022) के दूसरे और अंतिम चरण के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान (Gujarat Election 2022 Phase 2 Voting) शुरू हो गया है। इस बार के चुनावी घमासान में मुख्यत: सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP), आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस (Congress) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला ह

Gujarat Election 2022: गुजरात में दूसरे चरण का मतदान खत्म
Gujarat Election 2022: गुजरात में दूसरे चरण का मतदान खत्म
DECEMBER 05, 2022 / 3:38 PM IST

Gujarat Election 2022: दूसरे चरण में शाम 3 बजे तक 50.51 प्रतिशत वोटिंग

गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम 3 बजे तक 50.51 प्रतिशत वोटिंग हुई है

    DECEMBER 05, 2022 / 1:44 PM IST

    Gujarat Election 2022 LIVE: दोपहर 1 बजे तक 34.74 फीसदी मतदान

    गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 34.74 फीसदी मतदान हुआ है।

      DECEMBER 05, 2022 / 12:30 PM IST

      दूसरे चरण में सुबह 11 बजे तक 19.17 प्रतिशत वोटिंग

      गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सुबह 11 बजे तक 19.17 प्रतिशत वोटिंग हुई है। अहमदाबाद में सबसे कम 16.95 प्रतिशत हुआ मतदान।

        DECEMBER 05, 2022 / 10:41 AM IST

        UP की राज्यपाल ने गुजरात में किया मतदान

        गुजरात विधान सभा चुनान के दूसरे चरण के दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अहमदाबाद में वोटिंग की। उन्होंने पोलिंग बूथ 95, शिलाज अनुपम स्कूल में अपना वोट डाला।

          DECEMBER 05, 2022 / 10:28 AM IST

          पीएम मोदी ने लोकतंत्र पर्व की दी बधाई

          वोट देने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया से बात की। उन्होंने लोकतंत्र पर्व की सबको बधाई दी साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग को भी बधाई दी। उन्होंने बेहतर इंतजाम के लिए चुनाव आयोग का आभार भी जताया। इस दौरान लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते रहे।

            DECEMBER 05, 2022 / 9:32 AM IST

            पीएम मोदी ने किया मतदान

            देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में मतदान किया। मोदी रानिप क्षेत्र के वोटर हैं। उन्होंने रनिप में निशान पब्लिक स्कूल में मतदान किया। पीएम मोदी मतदान केंद्र से 200 मीटर अपना सुरक्षाकवच छोड़ दिया। इसके बाद आम आदमी की तरह कतार में लगे। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव और पहले के अन्य चुनावों में भी यहां अपना वोट डाला था।

              DECEMBER 05, 2022 / 8:13 AM IST

              मतदान करने वालों में ये बड़े नाम शामिल

              गुजरात में अंतिम चरण में मतदान करने वाले प्रमुख लोगों में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेवार इसुदन गढ़वी, गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश ठाकोर, क्रिकेटर इरफान पठान, हार्दिक पांड्या और क्रुनाल पांड्या शामिल हैं।

                DECEMBER 05, 2022 / 7:56 AM IST

                सीएम समेत कई नेताओं की किस्मत दांव पर

                दूसरे चरण में कई दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है। इनमें सीएम भूपेंद्र पटेल की घाटलोडिया, पाटीदार नेता हार्दिक पटेल की वीरमगाम सीट (दोनों सीटें अहमदाबाद जिले में), अल्पेश ठाकोर की गांधीनगर दक्षिण, दलित नेता कांग्रेस के जिग्नेश मेवानी की वडगाम (बनासकांठा जिला), विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखराम राठवा की जेतपुर (छोटा उदेपुर) सीट चर्चा में हैं।

                  DECEMBER 05, 2022 / 7:52 AM IST

                  BJP और AAP सभी सीटों पर लड़ रही चुनाव

                  BJP और AAP सभी 93 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जबकि कांग्रेस 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस की सहयोगी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने दो सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। अन्य दलों में भारतीय ट्राइबल पार्टी (BTP) ने 12 और बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने 44 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।

                    DECEMBER 05, 2022 / 7:47 AM IST

                    833 उम्मीदवार मैदान में

                    दूसरे चरण की 93 सीटों के लिए कुल 833 उम्मीदवार मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। इनमें 764 पुरुष और 69 महिलाएं शामिल हैं। सबसे ज्यादा उम्मीदवार अहमदाबाद की बापू नगर सीट पर हैं। यहां पर 29 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके बाद 28 उम्मीदवार ईडर सीट पर है। दूसरे चरण के 833 उम्मीदवार 61 पार्टियों से जुड़े हुए हैं।

                      DECEMBER 05, 2022 / 7:41 AM IST

                      Gujarat Election 2022 LIVE: गुजरात विधानसभा चुनाव में आज दूसरे और आखिरी चरण का मतदान होने जा रहे हैं। राज्य के 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटिंग होगी और शाम 5 बजे तक चलेगी। 2017 के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी ने इन 93 सीटों में से 51 पर जीत हासिल की थी। जबकि कांग्रेस ने 39 और निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में तीन सीटें गईं थीं।