ओमीक्रोन के केस लगातार बढ़ते रहे तो महाराष्ट्र सरकार फिर से बंद कर सकती है स्कूलः शिक्षामंत्री

शिक्षामंत्री ने कहा कि सरकार स्थिति पर निगरानी बनाये हुए है

अपडेटेड Dec 22, 2021 पर 6:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ओमीक्रोन के केस बढ़े तो महाराष्ट्र में बंद हो सकते हैं स्कूल

कोरोनावायरस के ओमीक्रॉन वेरिएंट के बढ़ते खतरे के बीच महाराष्ट्र सरकार फिर से स्कूल बंद कर सकती है। नए कोविड ​​​​-19 वैरिएंट के कारण स्कूलों को बंद करने के बारे में पूछे जाने पर, राज्य की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि अगर मामले बढ़ते रहे तो सरकार फैसला ले सकती है। शिक्षा मंत्री ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया “अगर ओमीक्रोन के मामले बढ़ते रहे, तो हम स्कूलों को फिर से बंद करने का निर्णय कर सकते हैं। हम स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। ”

महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन कोरोनावायरस के 54 केस सामने आए हैं, इस मामले में राज्य दूसरे स्थान पर है। दिल्ली में 57 मरीजों के साथ ओमीक्रोन के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 22 दिसंबर को जारी एक बयान के अनुसार देश की आर्थिक राजधानी में 17 मरीज ठीक हो चुके हैं।

टेलीकॉम कंपनियों और VSAT सर्विस प्रोवाइडर्स के आयेंगे अच्छे दिन, सैटलाइट ब्रॉडबैंड सेवाएं देने का मिल सकता है मौका


सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक ओमीक्रोन के 213 केस पाये गये हैं। 21 दिसंबर को यह संख्या 200 थी। भारत और अन्य देशों में ओमीक्रोन वैरिएंट के बढ़ते मामलों ने सरकारों को इस बीमारी को फैलने से रोकने की तैयारी करने में वापस व्यस्त कर दिया है।

विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार वैश्विक स्तर पर कई देशों की सरकारों ने सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिए प्रतिबंधों को कड़ा कर दिया है और ओमीक्रोन के केस बढ़ने के कारण नागरिकों को तुरंत टीकाकरण कराने का अनुरोध किया है।

हाल ही में सिंगापुर ने क्वारंटीन मुक्त यात्रा को निलंबित कर दिया है और ऑस्ट्रेलिया ने अपने यहां टीकाकरण को तेज कर दिया है। वहीं जर्मनी, स्कॉटलैंड, आयरलैंड, नीदरलैंड और दक्षिण कोरिया में हाल के दिनों में आंशिक या पूर्ण लॉकडाउन या अन्य सोशल डिस्टेंसिंग प्रतिबंधों को लागू कर दिया है। वहीं पुर्तगाल ने नाइटक्लब और बार को बंद करने का आदेश दिया और लोगों से 25 दिसंबर से कम से कम दो हफ्ते के लिए घर से काम करने का निर्देश दिया है।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।