Illegal Indian Immigrants in US: आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, भारत के 119 अवैध प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी विमान शनिवार यानी 15 फरवरी को अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंच सकता है। पिछले महीने डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद से भारत निर्वासित किए जाने वाले व्यक्तियों का यह दूसरा समूह होगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार (14 फरवरी) को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर आए दूसरे अमेरिकी विमान को उतारने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट को ही क्यों चुना गया।
