Jammu Kashmir: अभी कुछ दिन पहले, जब मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार (Rajiv Kumar) के नेतृत्व में चुनाव आयोग (EC) की टीम तीन दिन के दौरे पर श्रीनगर पहुंची, तो उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) की नेशनल कॉन्फ्रेंस, महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी और BJP की राज्य इकाई समेत कई राजनीतिक दल ने उनसे मुलाकात की और आम चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव कराने को भी कहा।
