"पैसे मिले... नहीं": जब झारखंड के CM हेमंत सोरेन को स्कूली छात्राओं के सामने होना पड़ा शर्मिंदा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रैली एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियों में हेमंत सोरेन स्कूली छात्रों को संबोधित करते हुए उनसे पूछते हैं कि क्या उन्हें झारंखड मुक्ति मोर्चा (JMM) सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसके जवाब में स्कूली छात्राएं एक सुर में 'नहीं' बोलती है, जिससे मुख्यमंत्री के लिए असहज स्थिति हो जाती है

अपडेटेड Dec 09, 2023 पर 8:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
हेमंत सोरेन पर बीजेपी ने हमला करते हुए कहा, "झूठी सरकार के खोखले वादों की पोल खुल गई"

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रैली एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियों में हेमंत सोरेन स्कूली छात्रों को संबोधित करते हुए उनसे पूछते हैं कि क्या उन्हें झारंखड मुक्ति मोर्चा (JMM) सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसके जवाब में स्कूली छात्राएं एक सुर में 'नहीं' बोलती है, जिससे मुख्यमंत्री के लिए असहज स्थिति हो जाती है। सोरेन ने स्कूली छात्राओं से पहले आदिवासी कल्याण योजना के तहत साइकिल के लिए दी जा रही राशि के बार में पूछा। उन्होंने कहा, "बेटियों आप लोग बताइए, साइकल का पैसा आप लोगों को मिला या नहीं।" इसके जवाब में छात्राएं कहती हैं- नहीं मिला।

इसके बाद सोरेन अपने साथ मंच पर मौजूद एक अधिकारी की ओर मुड़े और उनसे इसके बारे में तहकीकात की। फिर सोरेन छात्राओं की ओर मुड़े और कहा- "पैसा जा रहा है, यहां पैसा आपको यहां नहीं मिलेगा, सीधे आपके खाते में जाएगा।"

इसके बाद वह पूछते हैं कि क्या लड़कियों को 'सावित्री बाई फुले योजना' से कोई लाभ मिला, जिसके जवाब में उन्हें फिर से 'नहीं' मिला। इस बार सीएम शर्मिंदा हो गए और कारण जानने के लिए एक अधिकारी को मंच पर बुलाया। उनसे बात करने के बाद, उन्होंने जवाब दिया कि यह योजना केवल उन लोगों के लिए थी जिन्हें पैसा मिला था।


यह भी पढ़ेंDanish Ali: अमरोहा से सांसद दानिश अली को मायावती ने पार्टी से निकाला, कहा- "देवगौड़ा के कहने पर दिया था टिकट"

बता दें कि मुख्यमंत्री 'सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना' के तहत, झारखंड सरकार कक्षा 8 से 12 तक की छात्राओं को 20,000 रुपये की वित्तीय सहायता देती है। यह राशि प्रत्येक श्रेणी की छात्राओं को अलग अनुदान के रूप में दी जाती है।

हेमंत सोरेन के स्कूली छात्राओं से इस बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी उनपर हमलावर है। बीजेपी ने अपने आधिकारिक हैंडल से इस वीडियो को ट्वीट करते हुए कहा, "झूठी सरकार के खोखले वादों की खुली पोल। झारखंड की बेटियों ने हेमंत सोरेन के सामने ही उनके झूठे वादे की खोली पोल।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।