Get App

"पैसे मिले... नहीं": जब झारखंड के CM हेमंत सोरेन को स्कूली छात्राओं के सामने होना पड़ा शर्मिंदा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रैली एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियों में हेमंत सोरेन स्कूली छात्रों को संबोधित करते हुए उनसे पूछते हैं कि क्या उन्हें झारंखड मुक्ति मोर्चा (JMM) सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसके जवाब में स्कूली छात्राएं एक सुर में 'नहीं' बोलती है, जिससे मुख्यमंत्री के लिए असहज स्थिति हो जाती है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 09, 2023 पर 8:14 PM
"पैसे मिले... नहीं": जब झारखंड के CM हेमंत सोरेन को स्कूली छात्राओं के सामने होना पड़ा शर्मिंदा
हेमंत सोरेन पर बीजेपी ने हमला करते हुए कहा, "झूठी सरकार के खोखले वादों की पोल खुल गई"

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रैली एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है। इस वीडियों में हेमंत सोरेन स्कूली छात्रों को संबोधित करते हुए उनसे पूछते हैं कि क्या उन्हें झारंखड मुक्ति मोर्चा (JMM) सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इसके जवाब में स्कूली छात्राएं एक सुर में 'नहीं' बोलती है, जिससे मुख्यमंत्री के लिए असहज स्थिति हो जाती है। सोरेन ने स्कूली छात्राओं से पहले आदिवासी कल्याण योजना के तहत साइकिल के लिए दी जा रही राशि के बार में पूछा। उन्होंने कहा, "बेटियों आप लोग बताइए, साइकल का पैसा आप लोगों को मिला या नहीं।" इसके जवाब में छात्राएं कहती हैं- नहीं मिला।

इसके बाद सोरेन अपने साथ मंच पर मौजूद एक अधिकारी की ओर मुड़े और उनसे इसके बारे में तहकीकात की। फिर सोरेन छात्राओं की ओर मुड़े और कहा- "पैसा जा रहा है, यहां पैसा आपको यहां नहीं मिलेगा, सीधे आपके खाते में जाएगा।"

इसके बाद वह पूछते हैं कि क्या लड़कियों को 'सावित्री बाई फुले योजना' से कोई लाभ मिला, जिसके जवाब में उन्हें फिर से 'नहीं' मिला। इस बार सीएम शर्मिंदा हो गए और कारण जानने के लिए एक अधिकारी को मंच पर बुलाया। उनसे बात करने के बाद, उन्होंने जवाब दिया कि यह योजना केवल उन लोगों के लिए थी जिन्हें पैसा मिला था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें