Karnataka Assembly Election: EC ने BJP के खिलाफ 'Corruption Rate Card' विज्ञापनों पर डीके शिवकुमार को भेजा नोटिस

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष से कहा कि सात मई 2023 को शाम सात बजे तक सही साक्ष्य उपलब्ध कराए जाएं, उदाहरण के लिए विज्ञापन में दी नियुक्तियों और ट्रांसफर, नौकरियों के प्रकार और कमीशन के प्रकारों के लिए रेट का प्रमाण, और अगर कोई स्पष्टीकरण हो, तो साथ में वह भी दिया जाए। इसने कहा कि इसे सार्वजनिक मंच पर भी रखा जाए

अपडेटेड May 06, 2023 पर 10:06 PM
EC ने BJP के खिलाफ 'रेट कार्ड' विज्ञापनों पर डीके शिवकुमार को भेजा नोटिस

चुनाव आयोग (EC) ने BJP के खिलाफ अखबारों में छपे ‘भ्रष्टाचार रेट कार्ड’ (Corruption Rate Card) विज्ञापनों को लेकर कांग्रेस की कर्नाटक इकाई को नोटिस जारी किया और कहा कि आरोपों को साबित करने के लिए रविवार शाम तक ‘अनुभवजन्य’ साक्ष्य उपलब्ध कराए जाएं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत के बाद शनिवार को नोटिस जारी किया गया।

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले, कांग्रेस ने 2019 और 2023 के बीच राज्य में 'भ्रष्टाचार दर' को लिस्टेड करते हुए पोस्टर और विज्ञापन जारी किए और बीजेपी सरकार को 'ट्रबल इंजन' करार दिया।

चुनाव आयोग ने अपने नोटिस में कहा, "ये एक उचित धारणा है कि कांग्रेस के पास सामग्री/अनुभवजन्य/सत्यापन योग्य साक्ष्य हैं, जिसके आधार पर ये विशिष्ट/स्पष्ट 'तथ्य' छापे गए हैं, एक ऐसी कार्रवाई जिसका लेखक के ज्ञान, इच्छा और ऐसा करने के पीछे की मंशा का पता लगाने के लिए निष्पक्ष रूप से मूल्यांकन किया जा सकता है।"


इसने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष से कहा कि सात मई 2023 को शाम सात बजे तक सही साक्ष्य उपलब्ध कराए जाएं, उदाहरण के लिए विज्ञापन में दी नियुक्तियों और ट्रांसफर, नौकरियों के प्रकार और कमीशन के प्रकारों के लिए रेट का प्रमाण, और अगर कोई स्पष्टीकरण हो, तो साथ में वह भी दिया जाए। इसने कहा कि इसे सार्वजनिक मंच पर भी रखा जाए।

कर्नाटक: IT के छापे में 15.3 करोड़ रुपए कैश और 10.14 किलोग्राम सोना बरामद

इसने कहा कि पार्टी अगर सात मई को शाम सात बजे तक साक्ष्य शेयर करने में विफल रहती है, तो उसे कारण बताना होगा कि 'आदर्श आचार संहिता और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए आपके खिलाफ कार्रवाई क्यों शुरू नहीं की जानी चाहिए।'

आयोग ने कहा कि विरोधी दलों की नीति और शासन की आलोचना संविधान के तहत 'गारंटीकृत अधिकार' के साथ-साथ भारतीय चुनावी प्रक्रिया के तहत अलग-अलग राजनीतिक अदाकारों का एक जरूरी काम है।

इसने कहा, 'हालांकि, इस अधिकार का प्रयोग करते हुए और इस जरूरी काम को करते हुए, अलग-अलग राजनीतिक दलों से सार्वजनिक संवाद के उच्च मानकों को बनाए रखने और आदर्श आचार संहिता के अलग-अलग प्रावधानों और संबंधित कानूनों का पालन करने की अपेक्षा की जाती है।'

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।