Karnataka Election 2023: मतदान के समय से लेकर मतगणना तक, यहां जानिए 10 जरूरी बातें

Karnataka Election 2023: इस बार के चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) फिर से सत्ता में वापसी के लिए, तो वहीं कांग्रेस (Congress) उसे पटखनी देने के लिए जोर आजमाइश कर रही है। राज्य की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बने जनता दल (सेक्युलर) ने भी मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है

अपडेटेड May 09, 2023 पर 7:19 PM
Karnataka Election 2023: मतदाता जिस भी पार्टी के पक्ष में मतदान करेंगे उससे 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की दिशा और दशा तय होगी

Karnataka Assembly Polls 2023 LIVE Updates: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान बुधवार, 10 मई को होने वाला है। चुनावी प्रचार में सभी पार्टियां ने सियासी कुर्सी पाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। बीजेपी हो या कांग्रेस सभी पार्टियों ने जमकर प्रचार किया। अब सभी राजनीतिक जानकारों की नजर 10 मई को होने वाले मतदान पर टिकी हैं। मतदाता जिस भी पार्टी के पक्ष में अपना मतदान करेंगे और उसके जो परिणाम आएंगे वो अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की दिशा और दशा को तय करेंगे। इस बार के चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) फिर से सत्ता में वापसी के लिए, तो वहीं कांग्रेस (Congress) उसे पटखनी देने के लिए जोर आजमाइश कर रही है। राज्य की तीसरी सबसे बड़ी ताकत बने जनता दल (सेक्युलर) ने भी मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

BJP को 2008 और 2018 के विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद राज्य में अपने बूते सरकार बनाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। हालांकि, इस बार पार्टी स्पष्ट जनादेश की उम्मीद कर रही है। पार्टी ने कम से कम 150 सीट पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखा है। लेकिन यदि पलड़ा कांग्रेस के पक्ष में झुकता है तो यह कांग्रेस के लिए मनोबल बढ़ाने वाला साबित होगा और यह इसकी चुनावी संभावनाओं में नई जान फूंकने में अहम भूमिका निभाएगा।

कांग्रेस इस चुनाव में जीत हासिल कर साल के अंत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी की 'चुनावी मशीनरी' का मुकाबला करने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करना चाहती है। भगवा पार्टी से सत्ता छीनने के लिए कांग्रेस अपनी ओर से कड़ी मेहनत कर रही है। साथ ही 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए मुख्य विपक्षी दल के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करने का प्रयास कर रही है।


यहां जानिए 10 बड़ी बातें

1. कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए वोटिंग कब है?

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान बुधवार 10 मई को सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा।

2. कर्नाटक में विधानसभा की कितनी सीटें हैं?

कर्नाटक में विधानसभा की कुल 224 सीटें हैं। किसी राजनीतिक दल को चुनाव जीतने के लिए 113 सीटों की जरूरत होती है।

3. कर्नाटक चुनाव का अपडेट कहां देखें?

कर्नाटक चुनावों के सभी ताजा अपडेट https://hindi.moneycontrol.com/ पर देख सकते हैं।

वहीं, ट्विटर पर लाइव देखने के लिए: @MoneycontrolH के साथ बने रहें।

इसके अलावा ताजा अपडेट के लिए भारत निर्वाचन आयोग (ECI) की वेबसाइट पर भी जा सकते हैं।

4. क्या वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए कोई विशेष प्रावधान हैं?

कर्नाटक में पहली बार चुनाव आयोग ने 80 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर से मतदान की सुविधा की घोषणा की है। इसे 'वोटिंग-फ्रॉम-होम (voting-from-home)' नाम दिया गया है।

5. क्या वोटिंग और चुनाव अपडेट को ट्रैक करने के लिए कोई ऐप है?

एक Chunav App है जिसे लोग अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं। ये ऐप चुनाव कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान करता है। लोग ऐप पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों, उनके मतदान केंद्रों, पार्किंग स्थान, लाइन की स्थिति और पिछले चुनाव के डिटेल्स के बारे में भी जान सकते हैं। यहां व्हीलचेयर बुक करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तार, इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर हुई गिरफ्तारी

6. मतदान के दौरान कौन से दस्तावेज अपने साथ रखें?

(नीचे दिए गए लिस्ट में से कोई एक डॉक्यूमेंट अपने पास रख लें...)

> Aadhar कार्ड

> PAN कार्ड

> पासपोर्ट

> ड्राइविंग लाइसेंस

> पेंशन डॉक्यूमेंट

> MNREGA जॉब कार्ड

> पासबुक

> स्मार्ट कार्ड

> स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड

> आधिकारिक पहचान पत्र

> यूनिक डिसेबिलिटी ID कार्ड

> सर्विस आइडेंटिटी कार्ड

7. एग्जिट पोल के नतीजे कब आएंगे?

कर्नाटक चुनाव के एग्जिट पोल बुधवार (10 मई) शाम साढ़े 6 बजे के बाद ही आने की उम्मीद है।

8. कर्नाटक चुनाव के नतीजे कब आ रहे हैं?

मतगणना 13 मई को होगी। 13 मई की सुबह से ही रूझान आने शुरू हो जाएंगे और दोपहर तक तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी।

9. कौन-कौन सी प्रमुख पार्टियां मैदान में हैं?

बीजेपी, कांग्रेस और जेडी(एस) मुख्य रूप से चुनावी मैदान में हैं।

10. कितने मतदान केंद्रों पर होगी वोटिंग?

कर्नाटक में मतदान के लिए चुनाव आयोग ने कुल 58,545 केंद्र बनाए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।