Get App

Karnataka Polls: कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 42 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

Karnataka Elections 2023: कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार, किट्टूर से बालासाहेब पाटिल, बादामी से भीमसेन चिमन्नकट्टी, अफजलपुर से एमवाई पाटिल, गुलबर्ग दक्षिण से आलम्माप्रभु पाटिल, गंगावटी से इकबाल अंसारी को टिकट दिया गया है। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की दूसरी सीट को लेकर सस्पेंस अब भी बरकरार है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Apr 06, 2023 पर 12:40 PM
Karnataka Polls: कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 42 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट
Karnataka Elections 2023: कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीट के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी

Karnataka Elections 2023: कांग्रेस (Congress) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को 42 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, किट्टूर से बालासाहेब पाटिल, बादामी से भीमसेन चिमन्नकट्टी, अफजलपुर से एमवाई पाटिल, गुलबर्ग दक्षिण से आलम्माप्रभु पाटिल, गंगावटी से इकबाल अंसारी को टिकट दिया गया है। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की दूसरी सीट को लेकर सस्पेंस अब भी बरकरार है। सिद्धारमैया को पहले ही वरुणा निर्वाचन क्षेत्र से टिकट मिल चुका है। हालांकि, कई मौकों पर उन्होंने कोलार से भी चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की है।

पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 42 नाम हैं। हालांकि मेलुकोट विधानसभा सीट सर्वोदय कर्नाटक पार्टी के दर्शन पुट्टनैया के लिए छोड़ी गई है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बुधवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची को मंजूरी दी गई थी।

बता दें कि कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गत 24 मार्च को 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया को वरुणा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें