Karnataka elections Results: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बहुमत मिलने के साथ ही अब सबका ध्यान इस बात पर आ गया है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनेगा। खबर लिखे जाने तक कांग्रेस पार्टी ने 131 सीटें जीतकर निर्णायक बहुतम हासिल कर लिया था, जबकि 5 और सीटों पर वह आगे चल रही थी। चूंकि कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के पास कई दावेदार है। ऐसे में पार्टी के लिए अगला सीएम थोड़ा मुश्किल हो सकता है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी ने आज शाम विधायकों की एक बैठक बुलाई है। बैठक में एक प्रस्ताव पेश किए जाने की संभावना है, जिसके तहत मुख्यमंत्री पद के नाम पर अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया जाएगा।
