Get App

कर्नाटक महाराष्ट्र सीमा विवाद: MSRTC ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच बस सर्विस रोकी, केंद्र के हस्तक्षेप की मांग उठी, क्यों मचा है राज्यों की सीमा पर ये बवाल?

Karnataka-Maharashtra Border Dispute: NCP नेता शरद पवार (Sharad Pawar) ने मंगलवार को महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर मीडिया को संबोधित किया। NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा, अगर कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) भड़काऊ बयान देने वाले हैं, तो केंद्र को हस्तक्षेप करना चाहिए"

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 06, 2022 पर 8:25 PM
कर्नाटक महाराष्ट्र सीमा विवाद: MSRTC ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच बस सर्विस रोकी, केंद्र के हस्तक्षेप की मांग उठी, क्यों मचा है राज्यों की सीमा पर ये बवाल?
Karnataka-Maharashtra Border Dispute: कर्नाटक के प्रदर्शनकारियों ने महाराष्ट्र से जाने वाली कई बसों को भी काली स्याही से रंग दिया

Karnataka-Maharashtra Border Dispute: महाराष्ट्र (Maharashtra) और कर्नाटक (Karnataka) के बीच चल रहा सीमा विवाद (Border Dispute) मंगलवार को काफी ज्यादा बढ़ गया, क्योंकि कोल्हापुर से राज्य परिवहन की बसों को बेलगावी (Belagavi) और निपानी जैसे विवादित सीमावर्ती इलाकों में जाने से रोक दिया गया। कर्नाटक के प्रदर्शनकारियों ने कुछ बसों को भी काली स्याही से रंग दिया। महाराष्ट्र के राजनीतिक नेताओं ने केंद्र के हस्तक्षेप की मांग शुरू कर दी। कर्नाटक के बेलगावी में राज्य की गाड़ियों को भी निशाना बनाया जा रहा था।

इस बीच, NCP नेता शरद पवार (Sharad Pawar) ने मंगलवार को महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद (Karnataka-Maharashtra Border Dispute) पर मीडिया को संबोधित किया। NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा, "अगर कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) भड़काऊ बयान देने वाले हैं, तो केंद्र को हस्तक्षेप करना चाहिए।"

उन्होंने यह भी कहा कि वह महाराष्ट्र के सांसदों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के पास एक प्रतिनिधिमंडल ले जाने का अनुरोध करेंगे, क्योंकि संसद का शीतकालीन सत्र कल से शुरू हो रहा है।

उन्होंने कहा कि विवादित क्षेत्र बेलागवी में, जो कुछ हो रहा है, उससे वह चिंतित हैं। बेलागवी में मराठी लोग 'आतंकि' माहौल में रह रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें