Land for job scam Case: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर रेलवे में नौकरी के लिए जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार (20 सितंबर) को को दिल्ली की एक अदालत को बताया कि उसने कथित नौकरी के बदले जमीन घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के एक मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद पर मुकदमा चलाने को लेकर संबंधित अधिकारियों से अपेक्षित मंजूरी प्राप्त कर ली है।
