Yogi Adityanath Cabinet Expansion: आज शाम योगी कैबिनेट का विस्तार, RLD और राजभर की पार्टी से शामिल होंगे मंत्री

UP Cabinet Expansion: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले उत्तर प्रदेश की राज्य स्तर की राजनीति में बड़ा फेरबदल होने वाला है। बीजेपी राज्य में अपने सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के कोटे से योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में मंत्रियों को शामिल करने जा रही है

अपडेटेड Mar 05, 2024 पर 1:46 PM
योगी कैबिनेट के विस्तार में RLD और राजभर की पार्टी से नेताओं को मंत्रीमंडल में शामिल किया जाएगा

Yogi Adityanath Cabinet Expansion: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से ठीक पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) अपने मंत्रिमंडल में एक बड़ा फेरबदल करने जा रहे हैं। खबर है कि मंगलवार शाम को योगी कैबिनेट का विस्तार (Cabinet Expansion) हो सकता है। विस्तार के बाद कम से कम चार से छह मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। जिसमें सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के एक-एक मंत्री शामिल होंगे।

Indian Express ने सूत्रों के हवाले से बताया कि RLD से पश्चिम यूपी के एक दलित नेता को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। जबकि SBSP प्रमुख ओम प्रकाश राजभर योदी मंत्रिमंडल में वापसी करेंगे। करीब पांच साल पहले उन्होंने यूपी की बीजेपी सरकार से इस्तीफा दे दिया था।

RLD से कौन बनेगी मंत्री?


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आज आगरा दौरे से लौटने के बाद यह विस्तार हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि RLD से पुरकाजी विधायक अनिल कुमार कैबिनेट मंत्री बनेंगे। सूत्रों ने पुष्टि की कि कुमार को लखनऊ से फोन आया और वह मुजफ्फर नगर से राजधानी पहुंचने के लिए रवाना हो गए हैं।

इसके अलावा बीजेपी से आकाश सक्सेना भी राज्य मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। कैबिनेट विस्तार काफी समय से अटका हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह से पहले मुख्यमंत्री आदित्यनाथ सुबह 11 बजे कैबिनेट बैठक की। जानकारी के मुताबिक, शाम 5 बजे कैबिनेट का विस्तार होगा।

दिल्ली हाईकमान से कैबिनेट विस्तार पर लगी मोहर

सूत्रों के मुताबिक, राज्य BJP नेतृत्व को गुरुवार को दिल्ली में हुई एक बैठक के दौरान पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से अंतिम रूप दिए गए नए नामों की लिस्ट के साथ कैबिनेट विस्तार के लिए हरी झंडी मिल गई थी।

हालांकि, इसकी घोषणा को पहले रोक दिया गया था, क्योंकि BJP लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections 2024) के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट को अंतिम रूप दे रही थी, जिसे शनिवार को घोषित किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उनके डिप्टी-ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य और पार्टी के यूपी प्रभारी बैजयंत पांडा गुरुवार को CEC की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली में थे। इसी दौरान वहां कैबिनेट विस्तार पर भी चर्चा हुई।

Lok Sabha Elections 2024: वाराणसी में इस बार भी PM मोदी पर रहेगा मां गंगा का आशीर्वाद, विपक्ष की रणनीति कर पाएगी कुछ कमाल?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।