Get App

Yogi Adityanath Cabinet Expansion: आज शाम योगी कैबिनेट का विस्तार, RLD और राजभर की पार्टी से शामिल होंगे मंत्री

UP Cabinet Expansion: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से पहले उत्तर प्रदेश की राज्य स्तर की राजनीति में बड़ा फेरबदल होने वाला है। बीजेपी राज्य में अपने सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के कोटे से योगी आदित्यनाथ कैबिनेट में मंत्रियों को शामिल करने जा रही है

Shubham Sharmaअपडेटेड Mar 05, 2024 पर 1:46 PM
Yogi Adityanath Cabinet Expansion: आज शाम योगी कैबिनेट का विस्तार, RLD और राजभर की पार्टी से शामिल होंगे मंत्री
योगी कैबिनेट के विस्तार में RLD और राजभर की पार्टी से नेताओं को मंत्रीमंडल में शामिल किया जाएगा

Yogi Adityanath Cabinet Expansion: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) से ठीक पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) अपने मंत्रिमंडल में एक बड़ा फेरबदल करने जा रहे हैं। खबर है कि मंगलवार शाम को योगी कैबिनेट का विस्तार (Cabinet Expansion) हो सकता है। विस्तार के बाद कम से कम चार से छह मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। जिसमें सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) और राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के एक-एक मंत्री शामिल होंगे।

Indian Express ने सूत्रों के हवाले से बताया कि RLD से पश्चिम यूपी के एक दलित नेता को कैबिनेट में शामिल किया जाएगा। जबकि SBSP प्रमुख ओम प्रकाश राजभर योदी मंत्रिमंडल में वापसी करेंगे। करीब पांच साल पहले उन्होंने यूपी की बीजेपी सरकार से इस्तीफा दे दिया था।

RLD से कौन बनेगी मंत्री?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के आज आगरा दौरे से लौटने के बाद यह विस्तार हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि RLD से पुरकाजी विधायक अनिल कुमार कैबिनेट मंत्री बनेंगे। सूत्रों ने पुष्टि की कि कुमार को लखनऊ से फोन आया और वह मुजफ्फर नगर से राजधानी पहुंचने के लिए रवाना हो गए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें