Get App

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र में कौन होगा MVA का सीएम चेहरा? शरद पवार ने दे दी उद्धव ठाकरे को टेंशन

Maharashtra Assembly Elections 2024: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले महा विकास अघाड़ी (MVA) को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करने की कोई आवश्यकता नहीं है। I.N.D.I.A. गठबंधन सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा

Akhileshअपडेटेड Sep 05, 2024 पर 2:48 PM
Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र में कौन होगा MVA का सीएम चेहरा? शरद पवार ने दे दी उद्धव ठाकरे को टेंशन
Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (MVA) में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, इसे लेकर घमासान शुरू हो गई है। शिवसेना (UBT) विपक्षी गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे की वकालत कर रही है। इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के चयन के लिए मानदंड तय कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गठबंधन में सबसे अधिक सीटें जीतने वाली पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री का चयन किया जाएगा।

NCP (शरदचंद्र पवार) महा विकास अघाड़ी का हिस्सा है। इस गठबंधन में कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव ठाकरे) भी शामिल हैं। राज्य में इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शरद पवार ने कहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले महा विकास अघाड़ी को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करने की कोई जरूरत नहीं है। गठबंधन सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा।

अधिक सीटें जीतने वाली पार्टी करेगी नेृतत्व

पवार ने कहा कि गठबंधन का मुख्यमंत्री इस आधार पर तय होगा कि चुनाव में कौन सी पार्टी सबसे ज्यादा सीटें जीतती है। बता दें कि यह विचार पहले शिवसेना (यूबीटी) को पसंद नहीं आया था। इंडिया टुडे के मुताबिक पवार ने कहा, "सीएम का चेहरा घोषित न करने से कहीं कोई बाधा नहीं है। अभी इस बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। कौन नेतृत्व करेगा, यह संख्या के हिसाब से तय किया जाना चाहिए। चुनाव से पहले कोई व्यवस्था करने की जरूरत नहीं है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें