Maharashtra Political Crisis: उद्धव का इस्तीफा, शिंदे की वापसी, नई सरकार की कवायद तेज, जानिए महाराष्ट्र में आगे क्या होगा

एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गोवा में अपने साथी विधायकों को छोड़ कर मुंबई पहुंचे हैं। यहां वे BJP नेता देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) और पार्टी के दूसरे बड़े नेताओं से मुलाकत कर आगे की रणनीति तय करेंगे

अपडेटेड Jun 30, 2022 पर 2:26 PM
उद्धव का इस्तीफा शिंदे की वापसी

Maharashtra Political Crisis: राज्य में चल रहे सियासी संकट के बीच उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा (Resignation) दे दिया। ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट (SC) के फ्लोर टेस्ट (Floor Test) को रोकने से इनकार करने के कुछ ही देर बाद इसकी घोषणा की।

उनकी गठबंधन वाली महा विकास अघाड़ी सरकार (MVA Government)- जिसमें राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (NCP) और कांग्रेस (Congress) भी शामिल हैं। इस फ्लोर टेस्ट को पास नहीं कर पाती। ऐसा इसलिए क्योंकि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंद (Eknath Shinde) ने पार्टी को 39 विधायकों को अपने साथ कर लिया था।

विधानसभा के डिप्टी स्पीकर ने इनमें से 16 विधायकों को अयोग्यता का नोटिस भेजा था। इसके खिलाफ विद्रोही डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल को हटाने और अयोग्ता नोटिस के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए, जहां से उन्हें 12 जुलाई तक अयोग्यता से राहत मिल गई थी।


इसके अगले ही दिन राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव ठाकरे से विधानसभा में अपना बहुमत साबित करने को कह दिया। इसी के साथ शिवसेना भी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई और राज्यपाल के फैसला को चुनौती दी, लेकिन कोर्ट ने फ्लोर टेस्ट पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।

Maharashtra Political Crisis: नई सरकार के गठन के लिए अब राजभवन पर टिकी सभी की निगाहें

ये तो था कल से अब तक का पूरा मामला। मगर राज्य में एक नई सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। जाहिर तौर पर शिंदे खेमा और बीजेपी मिल कर एक नई सरकार बनाने जा रहे हैं।

इस बीच एकनाथ शिंदे गोवा में अपने साथी विधायकों को छोड़ कर मुंबई पहुंचे हैं। यहां वे बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस और पार्टी के दूसरे बड़े नेताओं से मुलाकत कर आगे की रणनीति तय करेंगे। ऐसी जानकारी है कि शिंदे राज्यपाल से भी मुलाकात करेंगे।

News18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि शिंदे और उनके खेमे के विधायक ताज में रुकेंगे, जहां शाम को उनके देवेंद्र फडणवीस से मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर आखिरी फैसला सीटी रवि के साथ बैठक के बाद लिया जाएगा। इससे पहले बीजेपी की कोर कमेटी की भी एक बैठक होगी।

अब महाराष्ट्र में आगे क्या होगा?

- अब विधानसभा में फ्लोर टेस्ट नहीं होगा, क्योंकि ठाकरे ने विधानसभा में मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ दल के नेता के पद से इस्तीफा दे दिया है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट का आदेश राज्यपाल के ठाकरे को बहुमत साबित करने के लिए लिखे गए पत्र पर आधारित था, लेकिन चूंकि शिवसेना नेता ने इस्तीफा देना चुना। इसलिए अब फ्लोर टेस्ट की जरूरत नहीं है।

- फडणवीस को सदन में बहुमत दिखाते हुए राज्यपाल को समर्थन पत्र सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश करना होगा। जिस पार्टी के सदस्यों की संख्या सबसे ज्यादा होती है और जो अपना दावा पेश करती है। उसे सरकार बनाने का मौका दिया जाता है। अगर ठाकरे खेमा विश्वास मत चाहता है और विधानसभा अध्यक्ष इससे सहमत हैं, तो फडणवीस को सदन में बहुमत साबित करने के लिए भी बुलाया जा सकता है।

- वहीं अगर शिवसेना के दलबदलू पार्टी और पार्टी के चुनाव चिह्न पर अपना दावा करते हैं, तो उन्हें चुनाव आयोग (ईसीआई) से संपर्क करना होगा। EC प्रतीक आदेश (Symbol Order) के अनुच्छेद 15 के तहत विवाद का फैसला करेगा।

- इस्तीफा देने के बाद ठाकरे कानूनी या विधायी रूप से बहुत कम काम कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।