Maharashtra Political Turmoil: 'BJP से नहीं मिला कोई ऑफर', एकनाथ शिंदे ने किया 46 विधायकों के समर्थन का दावा

Maharashtra Political Turmoil: एकनाथ शिंदे ने कहा कि अभी हमारे पास 46 विधायक हैं, जिनमें 6-7 निर्दलीय विधायक हैं। बाकी शिवसेना के विधायक हैं। आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ेगी

अपडेटेड Jun 22, 2022 पर 3:53 PM
Story continues below Advertisement
एकनाथ शिंदे ने किया 46 विधायकों के समर्थन का दावा (FILE PIC)

महाराष्ट्र (Maharashtra) में जारी राजनीतिक उठापटक (Political Crisis) के बीच शिवसेना (Shiv Sena) के बागी नेता एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने बुधवार को 46 विधायकों के समर्थन का दावा किया। उन्होंने कहा कि अभी तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) से कोई बातचीत नहीं की है। उन्होंने यह भी कहा कि बागी विधायक "बाल ठाकरे के फॉलोअर्स और शिवसैनिक" बने रहेंगे।

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा, "अभी हमारे पास 46 विधायक हैं, जिनमें 6-7 निर्दलीय विधायक हैं। बाकी शिवसेना के विधायक हैं। आने वाले समय में यह संख्या और बढ़ेगी। अभी तक हमें न तो बीजेपी से कोई प्रस्ताव मिला है और न ही हम उनसे कोई बातचीत कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "जहां तक ​​मौजूदा राजनीतिक स्थिति का सवाल है। मैं कहूंगा कि हम बालासाहेब ठाकरे के शिव सैनिक हैं और शिव सैनिक बने रहेंगे। अभी तक, हम शिवसेना या सीएम के साथ कोई बातचीत नहीं कर रहे हैं। हमने भविष्य की कार्रवाई के बारे में फैसला नहीं किया है।"


इस बीच, महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद शिवसेना ने सभी विधायकों को एक बैठक में शामिल होने के लिए शाम 5:00 बजे की समय सीमा दी। अगर वह बैठक में शामिल नहीं हुए, तो माना जाएगा कि उन्होंने 'अपनी इच्छा से पार्टी छोड़ी' दी।

Maharashtra Politics: कार से कूदा, ट्रक से लिफ्ट ली और 4KM पैदल चला, कैसे एक विधायक ने उद्धव को दी 'विद्रोह' की जानकारी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने महा विकास अघाड़ी सरकार को समर्थन देने का वादा किया।

इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने Covid-19 पॉजिटिव पाए गए। उद्धव के बुधवार शाम लगभग 5 बजे सीएम पद से इस्तीफा देने की संभावना है। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को भी बुधवार को मुंबई में Covid-19 जैसे लक्षणों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के 80 साल राज्यपाल से राजभवन में मिलने के लिए समय मांगा था। शिंदे इस वक्त असम के गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में बागी विधायकों के साथ ठहरे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।