Karnataka Elections 2023: कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर एक विवादित टिप्पणी कर अपनी पार्टी को मुश्किल में डाल दिया है। कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर कालाबुरागी में एक चुनावी जनसभा के दौरान अपने भाषण में खड़गे ने प्रधानमत्री मोदी को 'जहरीला सांप (Poisonous Snake)' बता दिया। न्यूज एजेंसी ANI ने ट्विटर पर पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते खड़गे का वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह स्थानीय भाषा में कह रहे हैं, "प्रधानमंत्री मोदी 'जहरीले सांप' की तरह है, आप सोचेंगे कि यह जहर है या नहीं। यदि आप इसे चखेंगे, तो आपकी मौत हो जाएगी...।"
