Get App

‘आप कब्जा करने आएंगे तो हम क्या बैठकर लॉलीपाप खाते रहेंगे’ ममता बनर्जी ने बांग्लादेशी नेताओं को दिया करारा जवाब

पश्चिम बंगाल विधानसभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने किसी का नाम लिए बिना सीमा के इस ओर कुछ फर्जी वीडियो प्रसारित किए जाने की निंदा की और एक दल विशेष पर राज्य में तनाव फैलाने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न की निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 09, 2024 पर 8:44 PM
‘आप कब्जा करने आएंगे तो हम क्या बैठकर लॉलीपाप खाते रहेंगे’ ममता बनर्जी ने बांग्लादेशी नेताओं को दिया करारा जवाब
‘आप कब्जा करने आएंगे तो हम क्या बैठकर लॉलीपाप खाते रहेंगे’ ममता बनर्जी ने बांग्लादेशी नेताओं की उड़ाई खिल्ली

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कुछ बांग्लादेशी नेताओं के उन भड़काऊ बयानों पर सोमवार को कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की, जिनमें कहा गया है कि बांग्लादेश कुछ ही दिनों में बंगाल, बिहार और ओडिशा पर कब्जा कर सकता है। बनर्जी ने इन बयानों को खारिज करते हुए इन्हें ‘बेतुका’ करार दिया और कहा कि ‘आप बंगाल, बिहार और ओडिशा पर कब्जा करेंगे और हम बैठकर लॉलीपाप खाते रहेंगे”? पश्चिम बंगाल विधानसभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने किसी का नाम लिए बिना सीमा के इस ओर कुछ फर्जी वीडियो प्रसारित किए जाने की निंदा की और एक दल विशेष पर राज्य में तनाव फैलाने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न की निंदा करते हुए इसे अस्वीकार्य बताया और भारत के धार्मिक समुदायों के बीच एकता की जरूरत पर जोर दिया। बनर्जी ने सीमा पार से आए भड़काऊ बयानों को पूरी तरह से खारिज किया।

BNP नेता ने किया ये दावा

सीमा पार बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के एक नेता ने कहा था कि बांग्लादेश का बंगाल, बिहार और ओडिशा पर दावा है। सोशल मीडिया पर वायरल एक और वीडियो में बांग्लादेशी सेना के पूर्व सैनिकों को यह कहते सुना जा सकता है कि बांग्लादेश कुछ ही दिनों में पश्चिम बंगाल पर कब्जा कर सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें