Get App

India Weather Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक होगी झमाझम बारिश, IMD ने इन इलाकों में हैवी रेन और आंधी तूफान का अलर्ट दिया

India Weather Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन में असामान्य देरी के बीच मुंबई के कुछ हिस्सों में सोमवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई। इससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिली। IMD ने कहा है कि महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jun 22, 2026 पर 8:59 AM
India Weather Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक होगी झमाझम बारिश, IMD ने इन इलाकों में हैवी रेन और आंधी तूफान का अलर्ट दिया
India Weather Today: IMD के मुताबिक, मुंबई सहित कोंकण क्षेत्र में बारिश धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद है

India Weather Today: मुंबई में मानसून की बारिश शुरू हो चुकी है। मुंबई में लंबे समय से जारी भीषण गर्मी के बाद पहली अच्छी बारिश हुई है। इससे भीषण गर्मी और उमस से मुंबईवासियों को बड़ी राहत मिली है। सोमवार यानी 22 जून को मुबई और नवी मुंबई के कई हिस्सों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग (IMD) ने धीरे-धीरे बारिश तेज होने की संभावना जताई है। IMD ने कहा है कि 23 जून के आसपास महाराष्ट्र के और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए हालात अनुकूल बने हुए हैं। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में मुंबई में लगातार बारिश हो सकती है।

IMD के मुताबिक, मुंबई सहित कोंकण क्षेत्र में बारिश धीरे-धीरे बढ़ने की उम्मीद है। लेकिन IMD ने 22 जून से 27 जून के बीच कोंकण और गोवा में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान लगाया है। 22-25 जून के दौरान कोंकण और गोवा में बिजली कड़कने और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान की भी संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी दोपहर या शाम को आंधी-तूफान और 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 37°C से 39°C के बीच रहने की उम्मीद है।

IMD फोरकास्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें