Get App

कल का मौसम 30 अक्टूबर: बिहार से लेकर दिल्ली, हरियाणा और यूपी तक मौसम के तीखे तेवर, IMD ने भारी बारिश-ओले गिरने का अलर्ट दिया

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसमी हलचलों की वजह से आंधी और ओलावृष्टि का खतरा बना हुआ है। 30 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, हरियाणा और चंडीगढ़ में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तूफानी हवाएं यानी थंडरस्क्वाल तबाही मचा सकती हैं।

Manushri Bajpaiअपडेटेड Oct 29, 2026 पर 6:05 PM
कल का मौसम 30 अक्टूबर: बिहार से लेकर दिल्ली, हरियाणा और यूपी तक मौसम के तीखे तेवर, IMD ने भारी बारिश-ओले गिरने का अलर्ट दिया
उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि का अलर्ट दिया गया है।

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और शुक्रवार 30 अक्टूबर को उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के कई राज्यों में मौसम के उग्र तेवर देखने को मिलेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 30 अक्टूबर को बिहार के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश के साथ बेहद बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तेज हवाओं, बादलों की गड़गड़ाहट और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

बिहार में मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 30 अक्टूबर को पूर्वी भारत के बिहार राज्य में मौसमी गतिविधियों का सबसे ज्यादा असर रहेगा। बिहार के अलग-अलग जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज होगी, वहीं कुछ जगहों पर बेहद भारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है। इसके अलावा राज्य में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी और आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट भी जारी किया गया है।

दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब और यूपी में ओले गिरने व आंधी की चेतावनी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें