Manmohan Singh Death News: साल 2014 में प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करने से कुछ महीने पहले मनमोहन सिंह ने कहा था कि उनका नेतृत्व कमजोर नहीं है। इतिहास उनके प्रति मीडिया द्वारा उस समय कही गई बातों की तुलना में कहीं अधिक दयालु होगा। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भारत के आर्थिक सुधारों के निर्माता और राजनीति की कठिन दुनिया में आम सहमति बनाने वाले के रूप में याद किया जाता है। हालांकि, मार्च 2011 में मनमोहन सिंह ने अपनी शायरी से सदन में जोरदार तालियां बटोरीं। संसद में उन्होंने अपने शायराना अंदाज से बीजेपी नेताओं को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया था।
