Get App

MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान, शाम 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस

MCD Election 2022: दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में दिल्ली MCD के चुनाव हो सकते हैं। MCD की 250 सीटों में से अनुसूचित जाति (SC) के लिए 42 सीटें आरक्षित की गई हैं। वहीं, महिलाओं के लिए भी 50% सीटें आरक्षित रहेंगी

Curated By: Akhileshअपडेटेड Nov 04, 2022 पर 12:37 PM
MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान, शाम 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
MCD Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के एक दिन बाद दिल्ली नगर निगम चुनाव का भी आज को ऐलान हो सकता है

MCD Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनावों (Gujarat Elections 2022) की तारीखों की घोषणा के एक दिन बाद दिल्ली नगर निगम चुनाव का भी आज शुक्रवार को ऐलान हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में राज्य चुनाव आयोग (Delhi Election Commission) की ओर से आज शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होनी है। इसमें MCD चुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में दिल्ली नगर निगम के चुनाव हो सकते हैं। MCD की 250 सीटों में से अनुसूचित जाति (SC) के लिए 42 सीटें आरक्षित की गई हैं। वहीं, महिलाओं के लिए भी 50 फीसदी सीटें आरक्षित रहेंगी।

केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) द्वारा दिल्ली नगर निगम के वार्डों के पुनर्निर्धारण से संबंधित एक अधिसूचना जारी के बाद राष्ट्रीय राजधानी में नगर निगम (MCD) चुनाव के वार्डों की कुल संख्या 272 से घटकर 250 हो गई है। दिल्ली में तीनों नगर निगमों के मर्जर के बाद यह पहला चुनाव होगा।

15 सालों से MCD पर BJP पर कब्जा

पिछले 15 सालों से दिल्ली नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का शासन है। इस चुनाव के लिए तीनों मुख्य पार्टियों बीजेपी, कांग्रेस और आप ने निगम के 250 वार्ड के लिए अपने उम्मीदवार के चयन और रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें